IMG 20240120 WA0055

रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा थाने की पुलिस को शुक्रवार 19 जनवरी 2024 को बडी सफलता मिली है अवैध रूप से गांजा परिवहन करने वाले 02 आरोपीयों को दबोचा ।

17 किलो 710 ग्राम अवैध गांजा एवं एक 4 पहिया वाहन जायलो कार जप्त की गई**कुल मश्रुका करीब 6 लाख 70 हजार का जप्त* पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी द्वारा इस आशय के निर्देश इकाई के समस्त थाना प्रभारियों को दिये गए है कि जुआ-सट्टा चलाने वालो , अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालों ,अवैध हथियारों व अवैद मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो पर प्रभावी कार्यवाही की जावे।इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुए दिनांक 18.01.2024 को थाना आष्टा पर मुखविर से सूचना मिली थी कि 02 व्यक्ति एक चार पहिया वाहन से अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में थाना क्षेत्र मे आने वाले है जिससे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया गया ओर थाना प्रभारी आष्टा पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना स्तर से गठित टीम द्वारा मुखबिर के बताये हुलिये के वाहन को पकडने के लिये एम्बुस (घात ) लगाकर रात भर इंतजार किया

IMG 20230521 WA0017 1024x925

दिनांक 19.01.24 को सुबह मुखबीर द्वारा बताये हुलिये की जायलो कार को घेराबंदी कर हमराह बल की मदद से रोका गया जिसमे एक महिला ओर एक पुरूष बैठे हुये थे जिन्है विधिवत् तलाश करने पर उनके पास अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 17 किलो 710 ग्राम कीमती करीब 1,70,000/- एवं एक जायलो वाहन कीमती करीब 5,00,000/- जप्त किया कर अपराध धारा 8/20 एनडी पीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।आरोपी द्वारा उक्त मादक पदार्थ गांजा देवास क्षेत्र से लाना बताया गया है जिसकी विस्तृत जाँच हेतु आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर विधिवत् अग्रिम कार्यवाही की जावेगी ।

IMG 20240117 WA0063 3 1024x525

गिरफ्तार आरोपीः-1.पीरू खाँ पिता नूरखाँ उम्र 37 साल नि. रोलागाँव थाना सिद्दीकगंज जिला सीहोर2.अतर बी पत्नि पीरू खाँ उम्र 33 साल नि. रोलागाँव थाना सिद्दीकगंज जिला सीहोरजप्तमादक पदार्थ का नामः- गांजा ,जप्त मादक पदार्थ की मात्रा व अनुमानित कीमतः*- 17 किलो 710 ग्रामं की मती करीब 170000/- एवं एक जायलो कार कीमती करीब 500000/- कुल मश्रुका करीब-6,70,000/-महत्वपूर्ण भूमिकाः-निरी.पुष्पेन्द्रसिंह राठौर थाना प्रभारी आष्टा , उपनिरीक्षक. – कोशलेन्द्रसिंह बघेल ,सीएल रायकवार सहायक उपनिरीक्षक.- घनश्याम दांगी प्रधान आरक्षक- सुरेश परमार,देवेन्द्र तिवारी आरक्षक-जितेन्द्र चंद्रवंशी, शिवराज चंद्रवंशी,विनोद परमार, शैलेन्द्र चंद्रवंशी,धीरज मण्डलोई, सतीश सोलंकी, सचिन चंद्रवंशी,चेतन चौहान,महेश राजपूत म.आर.- आरती चंदेल, हेमू परमार आदि ।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email