रिपोर्टर संजय वर्मा

आष्टा। चुनाव के समय हमने जितने भी वादे नागरिकों से किए है, वह हर वादे पूरे किए जाएंगे। आष्टा अंचल की जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ विजयीरूपी आशीर्वाद दिया है उनके विश्वास पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास पूरी निष्ठा के साथ करूंगा। आष्टा तहसील सहित आष्टा नगर को विकास की ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर नगर को विकासशील बनाएंगे।

इस आशय के विचार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने वार्ड क्रमांक 16 शास्त्री काॅलोनी के पांच प्रमुख मार्गो के सीसी रोड़ निर्माण कार्य के भूमिपूजन अवसर पर व्यक्त किए। उक्त कार्य का भूमिपूजन विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, जिला भाजपा प्रभारी बहादुरसिंह मुकाती, प्रदेश महामंत्री धारासिंह पटेल, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, पार्षद रवि शर्मा, कमलेश जैन, तारा कटारिया, कालू भट्ट द्वारा किया गया।

IMG 20240119 WA0023 1024x576

नपाध्यक्ष प्रतनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि कायाकल्प अभियान के तहत नगर के प्रत्येक ऐसे मार्ग जो पाईप लाईन या अन्य किसी कार्य के कारण क्षतिग्रस्त हो गए है या कच्चे है, ऐसे सभी मार्गो को चिन्हित कर गुणवत्तापूर्वक पक्के सीसी रोड़ बनाए जा रहे है। इसी के चलते शास्त्री काॅलोनी में विभिन्न 5 स्थानों पर लगभग 20 लाख रूपये की लागत से सीसी रोड़ बनाए जाएंगे।

IMG 20240117 WA0063 3 1024x525
IMG 20230521 WA0017 3 1024x925

इस अवसर पर बंशीलाल कुशवाह, गोपाल कुशवाह, पंकज यादव, रूपेश राठौर, संजय जोशी, मनीष धारवां, पवन वर्मा, अक्षय जैन, गोपी श्रीमोड़, मिश्रीलाल जैन, रमेश जैन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासीगण मौजूद थे।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email