FB IMG 1705516924737

निरीक्षणसीहोर, 17 जनवरी 2024

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा

भोपाल संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देरी के कारण आष्टा के तहसीलदार और रीडर को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बुधवार को आष्टा एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही पाए जाने पर आष्टा तहसीलदार और रीडर के विरुद्ध यह कार्यवाही की गई है। उन्होंने आधार केन्द्र का भी निरीक्षण किया। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलम्ब होने तथा नामांतरण बंटवारा, सीमांकन सहित अन्य राजस्व न्यायालय के प्रकरण समय सीमा में निराकरण नहीं करने तथा राजस्व संबंधी रिकार्ड का विधिवत सधारण एवं व्यवस्थित नहीं करने पर तहसीलदार श्रीमती नीलम परसेंडिया तथा रीडर श्री लखन सोलंकी को शासकीय कार्य मे घोर लापरवाही बरतने पर निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

IMG 20240118 WA0001 1024x768

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त डॉ शर्मा ने एसडीएम श्री आनंद राजावत को निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण कराएं तथा आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का भी त्वरित निराकरण कराना सुनिश्चित करें।

IMG 20240118 WA0000 1024x768

संभागायुक्त डॉ शर्मा ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी कार्यों के लिए तहसील आने वाले आमजन को कोई परेशानी न हो। साथ ही उनकी शिकायतों एवं समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना जाए और शीघ्र समाधान किया जाए।

IMG 20240117 235103 2 754x1024
IMG 20240117 WA0063 2 1024x525
IMG 20230521 WA0017 2 1024x925
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email