IMG 20231227 WA0054

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा

आष्टा :उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत शहीद भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय में 30 दिवसीय अल्पावधि रोजगारोन्मुखी ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डा पुष्पलता मिश्रा ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं को शुभकामना प्रेषित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण से कौशल और कार्य के ज्ञान में सुधार होता है और क्षमताओं मैं आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे आप विधार्थी स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते है।

IMG 20231227 WA0056 1024x768

इस प्रकार का प्रशिक्षण विधार्थियो को प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय कदम है। इससे विधार्थियो को स्वरोजगार पाकर अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर मिलेगा और काफी हद तक विधार्थी आत्मनिर्भर होंगी।

प्रशिक्षण का प्रारंभ युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गयाट्रेंनिंग प्लेसमेंट अधिकारी डा दीपेश पाठक ने सभी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी और शुभकामनाएं प्रेषित की।

IMG 20231227 WA0055 1024x768

यह प्रशिक्षण गंगा दास स्मृति शिक्षा एवं समाजसेवा समिति के माध्यम से श्रीमती वंदना भारद्वाज द्वारा दिया जाएगा।कार्यक्रम में नफीस अहमद, डॉ कृपाल विश्वकर्मा, डॉक्टर सबीहा अख्तर, डॉ कुमकुम अग्रवाल डॉक्टर रचना श्रीवास्तव, डॉ ललिता राय श्रीवास्तव, डा अर्चना बूड़ेकर,मुकेश परमार जगदीश नागले, विनोद पाटीदार वसीम खान, जितेंद्र विश्वकर्मा, वैभव सुराणा,कुलदीप जाटव आदि शिक्षक व विधार्थी उपस्थित थे।संचालन डा दीपेश पाठक,तथा आभार वैभव सुराणा ने व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email