रिपोर्टर संजय वर्मा/केवल राम मालवीय आष्टा: आष्टा के मानस भवन में श्रीराम मानव संस्कृति एवं समाज कल्याण समिति के बेनर तले आयोजित इस कार्यक्रम का आज 25 दिसंबर से शुभारंभ हो गया है यह कार्यक्रम 31 दिसंबर तक चलेगा, आज सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर गायत्री मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई जो बुधवार बाजार होते हुए आष्टा शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। शोभा यात्रा में भगवान श्री राम की ध्वजा लेकर चल रहे युवा बंद और नगरों की धुन पर नाचते गाते नजर आए, गरबे कलर की चुनरी पहने महिलाएं भगवान श्री राम के भजन गाते हुए चल रही थी।शोभायात्रा में महामंडलेश्वर योगीराज स्वामी रामेश्वर दास अहमदाबाद एवं साध्वी अन्नपूर्णा गिरी रथ पर सवार थी। आष्टा नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिहं मेवाड़ा ने केसरिया दुपट्टा पहना कर शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। सम्मेलन अध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा, प्रेम नारायण शर्मा, सत्यनारायण कमरिया, हरि नारायण शर्मा, दिनेश सोनी,भोलू ठाकुर, दीपेश पाठक सहित सकल समाज के अध्यक्षों का साफा बांधकर स्वागत भी किया गया। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से संजय सुराणा, सूरज नामदेव, सुभाष नामदेव,नरेंद्र कुशवाह, रायसिहं मेवाड़ा,अनिल श्रीवास्तव, रवि शर्मा,तारा कटारिया, प्रभात धाड़ीवाल, जगदीश खत्री,विनोद सोनी,बसंत पाठक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। Please follow and like us: Post Views: 534 Post navigation श्री महालक्ष्मी महिला मंडल की सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर गौ माता को खिलाया गो ग्रास महाविद्यालय में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ