रिपोर्टर संजय वर्मा/केवलराम मालवीय आष्टा ।आज से विजयदशमी उत्सव समिति ने दशहरा-2023 को लेकर कार्य शुरू किया। आज दोपहर में विजयदशमी उत्सव समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष सुनील कुशवाह ने सापत्नि नगर के प्राचीन गणेश मंदिर में सकल समाज,हिन्दू उत्सव समिति एवं विजय दशमी उत्सव समिति के समस्त वरिष्ठ जनों के साथ पहुच कर भगवान श्रीगणेश जी की पूजन दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया एवं दशहरा के पर्व में पधारने,सभी पर आशीर्वाद एवं कृपा करने,सभी कार्य सआनन्द सम्पन्न हो कि कृपा करने की अर्जी बप्पा के चरणों मे मुख्य संरक्षक के रूप में सभी पर कृपा करने की पाती भगवान गणेश जी के चरणों मे अर्पित की। आज दोपहर में दशहरे के अध्यक्ष सुनील कुशवाह-श्रीमती रेखा सुनील कुशवाह सभी वरिष्ठजनों के साथ ढोल ढमाके के साथ गणेश मंदिर पहुचे भगवान के दर्शन पूजन कर प्रसाद अर्पित कर वितरण किया। इस अवसर पर सकल समाज,हिन्दू उत्सव समिति,दशहरा समिति के अनिल श्रीवास्तव, सुरेश सुराणा,सुशील संचेती पत्रकार, अनिल सोनी गबू, संजय सोनी बंटू,नारायण मुकाती, राजेश भैया कुशवाहा,अशोक कुशवाहा, आनंद गोस्वामी पंकज यादव, कुशलपल लाला,मनीष डोंगरे, मनीष धारवा,विशाल चौरसिया, तेजपाल मुकाती, भैया नरेश माथुर, मुकेश नामदेव,योगी सक्सेना,टोनी कोठारी, सीटू सिलाकारी, सुनील प्रजापति, सतीश मुकाती, रोहित सोनी डासानिया, गोपाल शर्मा,भुरू मुकाती,कैलाश सोनी पांचम,मुकेश नामदेव, बलवीर ठाकुर, अमूल वेदमुथा, गोपाल कुशवाहा, पप्पू कुशवाह सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित थे।चित्र कुशलपाल लाला9893165326 Please follow and like us: Post Views: 1,171 Post navigation राधा अष्टमी के पावन अवसर पर आनंद धाम पर हुआ भजन संध्या का आयोजन कॉलोनी चौराहे पर 5100 किलो लड्डू का प्रसाद चढ़ाया, महा आरती में शामिल हुए हजारों लोग