रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा आष्टा/हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आनंद धाम आष्टा पर पंडित गजेंद्र जी शास्त्री व पंडित भवानी प्रसाद शर्मा के निजी निवास पर राधा अष्टमी पर भजन संध्या का आयोजन संपन्न हुआ।शनिवार 23 सितंबर रात्रि 9 बजे से सुबह 5 बजे तक चले इस आयोजन में राधा रानी एवं देवताओं की लीलाओं से संबंधित भजनों को संगीत के साथ गाया गया। जिसमें भक्तों द्वारा राधा नाम का भजन किया गया इसमें दूध मंडल ने सुंदर प्रस्तुति दी।”राधा तू बड़भागिनी और कौन तपस्या की तीन लोग के स्वामी है” और “श्री राधा सब तेरे आधीन” जैसे ख्यात भजन शामिल है। इस आयोजन में मुख्य संगीतकार शिव श्रीवादी, रतन सिंह,ज्ञान सिंह,डॉक्टर पूनम चंद जाजपुरिया,नर्मदा मालवीय, कमलेश ताम्रकार,जीवन वर्मा, शुभम दीक्षांत गोस्वामी पंकज राव विनोद नागदा, बने सिंह,राम सिंह,लखन श्रीवादी,लखन दास बैरागी देवास,आनंद शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे। Please follow and like us: Post Views: 1,434 Post navigation जिला पंचायत सदस्य से मिले परमार बंधु मार्तंडराव उस्ताद व्यायाम शाला द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं भजन संध्या में पहुंचे विधायक आकाश विजयवर्गीय,भजन भी गाया