रिपोर्टर केवलराम मालवीय इंदौर के मराठी मोहल्ला स्थित मार्तंड राव व्यायाम शाला जोकि युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से पुष्ट बनाने के लिए, अखाड़े के माध्यम से तलवारबाजी सहित अनेक करतब सीखाने वाली व्यायाम शाला है आज रविवार तेजा दशमी के उपलक्ष में व्यायाम शाला द्वारा सम्मान समारोह एवं गणपति पंडाल में भजन संध्या का आयोजन रखा गया था व्यायाम शाला के संचालक भैयू यादव एवं खलीफा मोहन कोदिया ने बताया कि व्यायाम शाला द्वारा विगत तीन दशकों से धर्म ,संस्कार और संस्कृति की रक्षा हेतु युवाओं को तैयार किया जा रहा है वही डोल ग्यारस एवं अनंत चतुर्दशी के चल समारोह में भी अखाड़े के माध्यम से करतब दिखाते हुए झांकी निकाली जा रही है। आज रविवार को व्यायाम शाला द्वारा युवाओं एवं व्यायाम शाला को सहयोग व आशीर्वाद देने वाले उस्ताद- खलीफाओं एवं अतिथियों का सम्मान कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें पूर्व विधायक गोपी कृष्णा नेमा भी उपस्थित हुए वहीं वरिष्ठ समाजसेवी मदन परमालिया भी वहां उपस्थित हुए तत्पश्चात इंदौर क्रमांक क्षेत्र 3 के क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय एवं युवा नेता नितिन शर्मा व्यायाम शाला के उस्ताद खलीफाओं का हौसला बढ़ाने के लिए उपस्थित हुए। विधायक श्री विजयवर्गी ने मंडली के आग्रह पर एक भजन भी गया और कहा कि आज के इस आधुनिक युग जिम जैसी जगह पर जाकर शरीर बनाते हैं। वही इस पुरानी परंपरा को अखाड़े के माध्यम से जीवित रखा हुआ है व्यायाम शालाएं धर्म,संस्कृति और संस्कार की सबसे बड़ी रक्षक है मै इनके सराहनीय कार्य की दिल खोलकर प्रशंसा करता हूं और उनके सफल संचालन के लिए इन्हें शुभकामनाएं देता हूं।व्यायाम शाला के द्वारा उपस्थित अतिथियों का साफा एवं केसरिया दुपट्टा पहन कर स्वागत किया गया। आज के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी मोनिक मालवीय, देवीलाल लश्करी,विक्की नीमा,बन्टी बाथम, राजेश लश्करी, प्रमोद धारकर, रेणुका चंदेल, राजेश गंगराड़े, अंकित भानोपिया,गुजंन मोदिया,ऋषभ बंजारा, पत्रकार केवल राम मालवीय, दिलीप मालवीय शाहिद अनेक व्यायाम शाला से जुड़े युवा उपस्थित थे। Please follow and like us: Post Views: 392 Post navigation राधा अष्टमी के पावन अवसर पर आनंद धाम पर हुआ भजन संध्या का आयोजन तेजा दशमी के उपलक्ष में गांधीनगर तेजाजी मंदिर में तीन सौ लीटर महा प्रसादी खीर का वितरण किया