फाइल फोटो बेतूल/बस स्टैंड आमला में अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखते पकड़ाया आरोपी कुल सट्टा रकम 1480 रूपये, सट्टा पर्ची एवं लीड पेन जप्त, सट्टा खाईवाल वीरेंद्र पाल के लिए कमीशन पर लिखता था सट्टा “आमला पुलिस की कार्यवाही // श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्री सिद्धार्थ चौधरी के द्वारा जिले मे अवैध जुआ, सट्टा, शराब एवं स्थायी वारण्टियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनाँक 18/05/2023 को आमला थाना पुलिस टीम द्वारा विश्वसनीय मुखबिर की सूचना के आधार पर बस स्टैंड आमला के पास दबिश कार्यवाही की गई जिसमे रूपये पैसों की हारजीत का दाँव लगाकर सट्टा पर्ची लिखकर रुपये लेते हुये 1. नरेश शर्मा पिता रामसेवक शर्मा उम्र 55 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 बस स्टैंड आमला को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 1480 रूपये नगद सट्टा रकम, एक अंक लिखी सट्टा पर्ची तथा एक लीड पेन जप्त किया गया। आरोपी ने अपने दिये गये धारा 27 साक्ष्य अधिनियम के मेमोरेण्डम में उक्त सट्टा खाईवाल वीरेंद्र पाल निवासी रेलवे कॉलोनी आमला को पाना उतारना तथा कमीशन दस प्रतिशत की राशि मिलना बताया है। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना आमला मे 4 क सट्टा एक्ट के तहत एवं सट्टा खाईवाल के खिलाफ सट्टा एक्ट एवं धारा 109 भादवि के तहत प्रकरण पंजबीद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक संतोष पंद्रे, प्रधान आरक्षक बसंत उइके, आर. 455 रामकिशन नागोतिया की भूमिका रही । Please follow and like us: Post Views: 350 Post navigation विदिशा का युवक साइकिल से निकला प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत का संदेश लेकर। देवकरण पहलवान मित्र मंडल ने किया स्वागत बेतूल के सारणी में हो रही है चोरी की वारदात वारदात रोकने में पुलिस नाकाम