रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा स्वसहायता समूह की महिलाएं पहुची सीहोर,समूह को बड़ा हुआ राशन कमीशन दिलाने की मांग के साथ नागरिक आपूर्ति निगम शाखा आष्टा के आपरेटर चैतन ठाकुर की शिकायत की, की मांग,सौपा ज्ञापनआष्टा। आष्टा क्षेत्र के अनेकों स्वहायता समूहों की सेल्समेन द्वारा दुकान का बड़ा हुआ कमीशन शीघ्र प्रदान एवं नागरिक आपूर्ति निगम शाखा आष्टा के कम्प्यूटर आपरेटर चैतन ठाकुर द्वारा स्वसहायता समूह की सेल्समेनों के साथ जो व्यवहार किया जाता हे एवं भ्रमित जानकारी देकर सेल्समनों को गुमराह करते है उनकी शिकायत कर ऑपरेटर चैतन ठाकुर के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की मांग करते हुए उन्हें हटाये जाने की मांग को लेकर पीडि़त स्वसहायता समूह महिला सेल्समनों द्वारा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मध्यप्रदेश शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के नाम संबोधित एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले के नेतृत्व में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में आष्टा क्षेत्र की अनेकों स्वसहायता समूहों की सेल्समेन में प्रमुख रूप से निकिता परमार,आशा बाई, रेखा सिलोरिया, किरण कलमोदिया, नीतू सिंह,भावना मालवीय,रेखा पुष्पद, बविता मालवीय, निशा मालवीय, शिवानी मेवाड़ा, मीना बाई गोस्वामी, लाडक़ुँवर मेवाड़ा, मंजु बाई, ज्योति अंगोरिया, सपना, रानू मालवीय, किरण मेवाड़ा, शिवानी, शिलोचना मेवाड़ा, शारदा, रेखा, हेमलता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थी. Please follow and like us: Post Views: 535 Post navigation श्री विष्णु परमार “एमपी के मन में मोदी” के सदस्यता अभियान के जिला संयोजक नियुक्त हुए श्रीजगदीश्वर धाम राधाकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी से पूर्व विभिन्न संस्कार प्रारंभ कर दिए गए