प्रभु श्रीराम के आचरण का अनुसरण कर क्षत्रिय धर्म का पालन करे -संत कृपाल जी

हातोद में शौर्य यात्रा

इंदौर /हातोद । हातोद नगर में जय राजपुताना संघ हातोद द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान,वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी व महाराजा छत्रसाल जी की जयंती के शुभ अवसर पर भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई,इस अवसर पर मुख्य रूप से संत कृपाल जी महाराज(ग्वालियर) से पधारे। राजपूत समाज मे दहेज मुक्त विवाह करने वालो का व धर्मशाला में भूमि दान देने वालो का सम्मान किया गया ।यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया।

योद्धाओं की जयंती के अवसर पर क्षत्रिय समाज ने शौर्य यात्रा निकाली। जय भवानी के उद्घोष और केसरिया परचम लहराते हुए हजारों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग शौर्य यात्रा में शामिल हुए। यात्रा श्री कृष्णहँस कॉलोनी से प्रारम्भ हुई और विभिन्न मार्गों से होते हुए कृष्णहँस पर समापन हुआ । संतगण रथ पर सवार हुए । इस अवसर पर संत कृपाल जी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आचरण का अनुसरण कर क्षत्रिय धर्म का पालन करे। शौर्य और धैर्य ही क्षत्रिय गुण है।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email