Picsart 23 05 15 13 08 39 146 1024x1024

चुनाव के पूर्व कांग्रेस के द्वारा सीएम फेस डिक्लेअर नहीं करपाना अब कांग्रेस के लिए मुसीबत बनता जा रहा है आज 5 दिन बाद भी कर्नाटक में सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार है.

कर्नाटक में अभी कांग्रेस सीएम पद को लेकर फैसला नहीं कर पाई है कि उसके सामने एक नई मांग उठ खड़ी हुई है. सुन्नी उलेमा बोर्ड के मुस्लिम नेताओं ने मांग की है कि डिप्टी सीएम मुस्लिम समुदाय से होना चाहिए. साथ ही 5 मुसलमान विधायकों को अच्छे पोर्टफोलियो के साथ मंत्री बनाने की मांग उठी है.

वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शाफी सादी ने कहा, ”72 विधानसभाओं में कांग्रेस केवल मुसलमानों की वजह से जीती. हमने कांग्रेस को बहुत कुछ दिया है. अब समय आ गया है कि हमें बदले में कुछ मिले. हम मुस्लिम डिप्टी सीएम और 5 मंत्री चाहते हैं, जो गृह, राजस्व और स्वास्थ्य जैसे अच्छे पोर्टफोलियो के साथ हों.”

मुस्लिम समाज ने मांगा डिप्टी सीएम का पद और कई महत्वपूर्ण मंत्रालय

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email