IMG 20230822 WA0044

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा
आष्टा। सीएमओ राजेश सक्सेना ने अतिक्रमण प्रभारी अजय द्विवेदी को भोपाल रोड़ पर शराब दुकान के आसपास गंदगी करने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अतिक्रमण दस्ता दल, सफाई जमादार पप्पू खरे, विनोद सांगते, समयपाल आकाश चैहान, हरनाथसिंह, संजय शर्मा आदि ने मौके पर जाकर भ्रमण किया। इस दौरान आसपास के सभी दुकानदार कचरा फैलानले में सहायक पाए गए।

IMG 20230822 232338 1 727x1024

उन्हें भविष्य में कचरा पेटी रखकर सफाई रखने के लिए सख्त हिदायत दी गई, साथ ही सभी 8 दुकानदारों पर स्पाट फाईन किया गया। ताकि दुकानदार भविष्य में सफाई रखने के लिए याद रखें। यदि दुबारा कचरा करते हुए पाए जाएंगे तो ज्यादा फाईन किया जाएगा। कुछ दुकानदारों ने तख्त रख लिए थे, उनको भी तत्काल तखत हटाने के निर्देश दिए, अन्यथा अतिक्रमण प्रभारी श्री द्विवेदी द्वारा जप्त करने की चेतावनी दी गई।

IMG 20230822 232309 1

सीएमओ श्री सक्सेना ने सभी दुकानदारों, रहवासियों से अपील की है कि खुले में कचरा कतई नही फेका जाए, कचरा को पेटी में इकट्ठा कर नगरपालिका के वाहन में डाला जाए, नगर को स्वच्छ रखने में सभी का सहयोग अपेक्षित है।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email