IMG 20230822 WA0049

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा

आज दिनांक 21/08/23 को पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में आष्टा यातायात प्रभारी सूबेदार अनिरुद्ध मीना के नेतृत्व में यातायात पुलिस आष्टा द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल आष्टा(DWPS) के स्कूली बच्चों के बीच उपस्थित होकर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही नियमों के पालन करने हेतु उपस्थित बच्चों एवं स्टॉफ से अपील की गई।

IMG 20230822 WA0050 1024x770

०यातायात पुलिस द्वारा विद्यालयीन बच्चों को रोड मार्किंग, यातायात संकेतक, पेडेस्टेरियन रूल्स, गुड सेमेटेरियन स्कीम, गोल्डन अवर आदि नियमो से अवगत कराया गया ।

०उपस्थित स्कूल प्रबंधक स्टॉफ एवं वाहन चालकों से अपील की गई कि सभी स्कूली वाहनों में निर्धारित मापदंडों एवं क्षमता के अनुसार ही बच्चों को वाहन में बैठाएं।

० वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन करने हेतु सभी वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से अपील की गई।

०नियमों की अवहेलना करने वाले कुल 08 वाहन चालकों पर 4000 रूपए शमन शुल्क की कार्यवाही की गई।

        उक्त चैकिंग_जागरूकता अभियान में सूबेदार अनिरुद्ध मीना, प्राचार्य दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल आष्टा एवं विद्यालय स्टॉफ,प्रधान आरक्षक चंदर सिंह, , सरदार सिंह,  एवं स्टॉफ उपस्थित रहा।
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email