IMG 20230808 WA0099

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा

सीहोर पुलिस – चौकी अमलाहा (थाना आष्टा ) ने 2000 रूपए के उत्घोषित फरार आरोपी को किया गिरफ़्तार

IMG 20230808 WA0097
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अ़वस्थी ने गंभीर अपराध  घटित करने वाले फरार बदमाशों की धरपकड हेतु पुलिस टीम बनाकर दबिश देकर गिरफतार करने संबंधी निर्देश दिए थे । इसी के परिपालन मे  चौकी अमलाह थाना आष्टा पुलिस के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री मोहन सारवान के मार्गदर्शन मे दिनांक 07.08.23 को गंभीर अपराध में  2000 रूपए  के उद्घघोषित फरार आरोपी  को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त की है ।

चौकी प्रभारी  अविनाश भोपले ने बताया कि  फरियादी भंवर बाई नायक निवासी कोठरी के द्वारा थाना आष्टा में आरोपी मनोहर नायक, दुर्गेश नायक , मंगलेश नायक के विरूद्ध  रिपोर्ट लेख कराई थी। । जिस पर थाना आष्टा पर अपराध क्रमांक 64/23 धारा 294, 323, 324,326, 506 34 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया था । घटना दिनांक से आरोपी मंगलेश नायक फरार था। जिसकी तलाश के हरसंभव प्रयास किए गए थे उक्त अपराध के फरार आरोपी मंगलेश को चौकी अमलाहा पुलिस ने  मुखबिर तंत्र सक्रीय कर आज दिनांक 07.08.23 को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त की है । आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

    उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी आष्टा निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, चौकी प्रभारी अमलाहा  उप निरीक्षक अविनाश भोपले , आरक्षक संजय चंद्रवंशी,महिला आरक्षक  आशा चौहान, सैनिक गजराज वर्मा की सराहनीय भूमिका रही जिन्हे वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा पुरूस्कृत किया जावेगा।
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email