75 कदम की आज की धरती सेवा_सागौन वन हाथी नाले के किनारे ताकि मां माचना नदी के प्राण बचाएं जा सके _96 किलो पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल संग्रहित किया गया —*——–*——-***________ 75 कदम का 25 वाँ दिन – पॉलीथिन मुक्त ,कैंसर मुक्त मिशन 0000000000000 उपप्रधान समपादक राकेश डबबू तायवाडे बैतूल आमला 🙏 आज 75 कदम मिशन के अंतर्गत , वृंदा सोशल फाउंडेशन के सहयोग से सागौन वन के पास से बहते हाथी नाले के किनारे से पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल से मेहनत , नैतिकता से धरती से दूर कर संग्रहित और एकत्रित किया गया। आज लगभग 96 किलो पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल को धरती से समेटा गया। सम्माननीय साथियों द्वारा संयुक्त रूप से कई किलो । पॉलीथिन पन्नियों एवं प्लास्टिक सामग्री एकत्र कर न नगर पालिका को सुपुर्द की गई। उक्त सामग्री फेंकने वाले सभी लापरवाह लोगों के प्रति कड़ी कार्यवाही करने का निवेदन किया गया। आज के अभियान में शामिल सेवादार:* श्री डॉ . चंद्रशेखर त्रिपाठी, ,नवल सिंह ठाकुर, ,शंकर चांवरिया,हेमन्त चंद्र बबलू दुबे, राधेलाल बनखेड़े, दीपक नामदेव,पिंकी भाटिया सत्येंद्र नागले ,श्रीमती नीलम दुबे, अनिल दुबे, वृंदा फाउंडेशन के संचालक राहुल सिंह ठाकुर सम्मिलित रहे। आम नागरिको से मिशन के धरती सेवकों ने अपील की है कि धरती पर पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल न फेंकते हुए अपने बच्चों के जीवन को सुरक्षित रखे, विशेष रूप से शिक्षा के मन्दिरों, खेल के मैदानों, धार्मिक स्थलों, उद्यानों, के आसपास पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल से धरती को मुक्त रखे। इस अवसर पर अनिल दुबे एवं श्रीमती नीलम दुबे ने कहा कि शहर में पालीथीन प्लास्टिक डिस्पोजल जो नालों और नालियों में फेंका जाता है उससे ही शहर के किनारे से बहने वाली नदी के प्राण संकट में आते है और उसकी निरंतरता और अविरलता खत्म हो जाती है। श्री पिंकी भाटिया,आर एल बनखेड़े, दीप मालवी ने पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल के दुष्प्रभावों को बताते हुए कहा कि पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल ने न केवल धरती की आजादी छीन ली, जिस धरती मां की आजादी के लिए सैकड़ों भारत के नागरिकों ने अपने प्राण की आहुति दे दी , कुर्बानी दे दी उसी आजाद भारत की धरती को हमने अपने हाथों से पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल का गुलाम बना दिया। श्री नागेन्द्र सरनकर, राधेलाल वनखेड़े ने कहा कि समस्त प्रकृति मानवता इंसानियत के लिए पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल ने बहुत बड़ा संकट खड़ा कर दिया है और इसलिए धरती से इसे हटाया जाना अति आवश्यक है। मिशन ने नागरिकों, दुकानदारों, सब्जी-फल आदि विक्रय करने वाले सभी उन दुकानदारों से अपील की है कि अपने आप को एवं आम नागरिकों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए *पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल को सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें एवं दैनिक जीवन में उपयोग में न करें।* *कल 26 वें दिन का आव्हान:* दिन * मंगलवार 27 अक्टूबर 2026, सुबह 8 से एच एम टी फैक्ट्री सदर से धरती सेवा का कार्य प्रारंभ किया जाएगा,इस सेवा पदयात्रा में शामिल होने अपने कदम बढ़ाकर अवश्य भाग लेवें। आप सभी सम्माननीय साथीगण एवं जागरूक नागरिक गण समय पर उपस्थित रहकर कार्यक्रमों में शामिल होने की कृपा करें। —*——–*——-*** उपप्रधान समपादक राकेश डबबू तायवाडे बैतूल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 87 Post navigation भाटिया परिवार ने अपनो की याद में निशुल्क रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले असहाय लोगों को कराया भोजन, बैतूल सरकारी अस्पताल में अंकुरित आहार बाटा Amla करुणा बौद्ध विहार में पर्यावरण पर्व पर आत्मचिंतन आचरण में सुधार पर जोर, वर्षावास का समापन संदेश मिला तीन माह का अभ्यास नहीं जीवनभर धम्मो पर चलना जरूरी , सुजाता महिला मंडल ने बोद्धचार्य वी के झारबडे को सम्मानित किया