2 अक्टूबर गांधी जी की जयंती से लेकर लगातार विभिन्न स्थानों की साफ सफाई , सरकारी जे एच कॉलेज के पास स्वच्छता अभियान चलाया, 21 वा दिन उपप्रधान समपादक राकेश डबबू तायवाडे बैतूल आमला 🙏 75 कदम ने बैतूल के सबसे बड़े कॉलेज के चारों ओर फैले पोलिथीन प्लास्टिक डिस्पोजल को धरती से समेटा और संग्रहित एकत्रित किया जे एच कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं वृंदा सोशल फाउंडेशन का सहयोग अध्ययनरत छात्र छात्राओं के जीवन को सुरक्षित करने के लिए 75 कदम का मिशन —*——–*——-***________ 75 कदम का 21 वाँ दिन – पॉलीथिन मुक्त ,कैंसर मुक्त मिशन 0000000000000 आज 75 कदम मिशन के अंतर्गत , वृंदा सोशल फाउंडेशन एवं जे एच कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवकों के सहयोग से आज सिविल लाइन स्थित जे एच कॉलेज कॉलेज की चारदीवारी से पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल को मेहनत , नैतिकता से दूर कर संग्रहित और एकत्रित किया गया। आज लगभग 152 किलो पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल को धरती से समेटा गया। सम्माननीय साथियों द्वारा संयुक्त रूप से कई किलो । पॉलीथिन पन्नियों एवं प्लास्टिक सामग्री एकत्र कर न नगर पालिका को सुपुर्द की गई। उक्त सामग्री फेंकने वाले सभी लापरवाह लोगों के प्रति कड़ी कार्यवाही करने का निवेदन किया गया। आज के अभियान में शामिल सेवादार:* श्री डॉ . चंद्रशेखर त्रिपाठी, नारायण मिश्रा ,नवल सिंह ठाकुर, शंकर चांवरिया,हेमन्त चंद्र बबलू दुबे, राधेलाल बनखेड़े, दीपक नामदेव,पिंकी भाटिया ,इंदी वालिया, श्रीमती नीलम दुबे, अनिल दुबे, , राहुल सिंह ठाकुर सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक इम्तियाज अली , तनिष्क, जयराम धुर्वे, दीपक, नरगिस शाह उपस्थित रही। आम नागरिको से मिशन के धरती सेवकों ने अपील की है कि धरती पर पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल न फेंकते हुए अपने बच्चों के जीवन को सुरक्षित रखे, विशेष रूप से शिक्षा के मन्दिरों के आसपास पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल से धरती को मुक्त रखे। इस अवसर पर जे एच कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी प्रोफेसर शंकर सातनकर के मार्गदर्शन में एन एन एस के स्वयं सेवकों ने धरती सेवा करते हुए धरती को पालीथीन प्लास्टिक डिस्पोजल से मुक्त किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रो शंकर सातनकर ने पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल के दुष्प्रभावों पर संवाद करते हुए कहा कि पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल ने न केवल धरती को नुकसान पहुंचाया है बल्कि समस्त प्रकृति मानवता इंसानियत के लिए बहुत बड़ा संकट खड़ा कर दिया है और इसलिए धरती से इसे हटाया जाना अति आवश्यक है। मिशन ने नागरिकों, दुकानदारों, सब्जी-फल आदि विक्रय करने वाले सभी उन दुकानदारों से अपील की है कि अपने आप को एवं आम नागरिकों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए *पॉलीथिन प्लास्टिक डिस्पोजल को सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें एवं दैनिक जीवन में उपयोग में न करें।* *कल 22 वें दिन का आव्हान:* दिन * शुक्रवार 2 3 अक्टूबर 2026, सुबह 8 से 9 टेलीफोन एक्सचेंज ताहा फ्लेक्स के पास से धरती सेवा का कार्य प्रारंभ किया जाएगा,इस सेवा पदयात्रा में शामिल होने अपने कदम बढ़ाकर अवश्य भाग लेवें। आप सभी सम्माननीय साथीगण एवं जागरूक नागरिक गण समय पर उपस्थित रहकर कार्यक्रमों में शामिल होने की कृपा करें। —*——–*——-*** उपप्रधान समपादक राकेश डबबू तायवाडे बैतूल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 19 Post navigation 10 लाख रुपये उपलब्ध, फिर भी भूमि के अभाव में अटका अधिवक्ता भवन का सपना भाटिया परिवार ने अपनो की याद में निशुल्क रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले असहाय लोगों को कराया भोजन, बैतूल सरकारी अस्पताल में अंकुरित आहार बाटा