*गुरुजनों के सम्मान में सजा मंच, विद्यार्थियों ने बांधा समां*

*लाइफ करियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं यूनिवर्सल हायर सेकेंडरी स्कूल* में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
उपप्रधान सपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
img 20260906 wa0011
*आमला।* गुरु केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। इसी भावना के साथ लाइफ करियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं यूनिवर्सल हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस उत्साह, उमंग एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के सम्मान में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया। विशेष रूप से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने स्किट, नृत्य, भाषण एवं कविता की शानदार प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में शिक्षकों के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता की भावना साफ दिखाई दी। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की खूब तालियां बटोरीं।

*इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर शाहिद बेग ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “शिक्षक समाज की रीढ़ की हड्डी हैं।”* उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। शिक्षक ही राष्ट्र के भविष्य को आकार देने वाले सच्चे शिल्पकार हैं।

उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों के समर्पण, मेहनत और विद्यार्थियों के प्रति उनकी जिम्मेदारी की सराहना की तथा कहा कि एक अच्छे शिक्षक का प्रभाव विद्यार्थी के पूरे जीवन पर दिखाई देता है।
img 20260906 wa0002
शिक्षक दिवस समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन एवं समर्पण को नमन किया। समारोह ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
उपप्रधान सपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
IMG 20210804 130450 229x300
img 20260828 110653
screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery
screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email