आमला शिक्षक दिवस पर के सोनी प्ले स्कूल की प्रिसिंपल ने टीचरों का तिलक लगाकर पुष्पवर्षा कर के बधाई दी उपप्रधान सपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला के सोनी प्ले स्कूल इतवारी चौक में शिक्षक दिवस पर बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-नन्हे बच्चे शिक्षकों की भूमिका में स्कूल आए। नन्हे मुन्ने बच्चे ने सभी स्कूल के टीचरों को पढाया और शिक्षक दिवस को विशेष बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी शिक्षकों के प्रिंसिपल सुनीता नितिन सोनी ने सभी स्कूलों की टीचरों को तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा करके उनका सम्मान किया और बधाई दी। बच्चों ने शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया । शिक्षकों को खेल खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में कापसे मैडम जी, जूही सोनी मैडम जी, सुचिता सिसोदिया मैडम जी, अंजलि गंगारे जी, नेहा चौहान जी, लीना कटारिया जी, मनीषा देशमुख जी, शारदा मालवी जी, पूजा नामदेव जी, शिल्वीं सोनी जी एवं चंचल मालवी जी उमा चौहान जी सहित समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रिंसिपल सुनीता नितिन सोनी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति महान शिक्षाविद् एवं दर्शनामिक भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं । भगवान श्री कृष्ण को अर्जुन ने अपना गुरु बनाया था। और उनके मार्गदर्शन में महाभारत के युद्ध में विजय प्राप्त की थी। आज के दौर में जिनके प्रेरणा और शिक्षा मिलती है । वह हमारे गुरु हो सकते हैं । विद्यार्थी को अपने जीवन में गुरु का मार्गदर्शन को महत्व देना चाहिए । शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं देता। बल्कि सही रास्ता चुनने का समय भी प्रदान करते हैं विद्यार्थियों को पढ़ने के साथ-साथ उन्हें सवारतें निखारते हैं तथा उनके भविष्य की नींव मजबूत करते हैं के सोनी प्ले स्कूल की अध्यक्ष श्रीमती संध्या सोनी ने कहां की गुरु बिना ज्ञान नहीं शिक्षक लोग बच्चों का भविष्य निर्माण करते हैं बच्चे देश के भविष्य होते हैं। शिक्षक दिवस पर जब नन्हे मुन्ने टीचरों ने अपने छोटे-छोटे हाथों से ब्लैक बोर्ड पर लिखकर बड़े टीचरों को पढ़ाया और समझाया। सभी टीचरों को अपना बचपन याद आया। प्रिंसिपल सुनीता नितिन सोनी ने सभी स्कूल टीचरों को बधाई दी। उपप्रधान सपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 26 Post navigation इन्दौर श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया सी लोकेशन -513 सुखलिया इन्दौर गुरुजनों के सम्मान में सजा मंच, विद्यार्थियों ने बांधा समां लाइफ करियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं यूनिवर्सल हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस