लाइफ करियर स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
उपप्रधान सपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
screenshot 2026 09 04 19 43 49 755 com.whatsapp
*आमला।* लाइफ करियर सीनियर सेकेंडरी CBSE स्कूल, आमला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा, मुकुट एवं पारंपरिक परिधानों से भगवान श्रीकृष्ण और राधा के बाल स्वरूप को जीवंत कर दिया।

विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी की थीम पर सुंदर सजावट की गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।
screenshot 2026 09 04 19 43 56 499 com.whatsapp
राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी बच्चों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं धार्मिक मूल्यों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
img 20260903 203331
screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery
screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp
img 20260828 110653

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email