पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला बैतूल मध्य प्रदेश 2 सितंबर 2026 कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला जेल बैतूल का औचक निरीक्षण उपप्रधान सपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 🔹 *रायसेन में घटित घटना के फलस्वरूप सुरक्षा के दृष्टिगत कैदियों के सामानों की ली गई तलाशी* बैतूल। कलेक्टर बैतूल श्री संजय सोनवणे एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा रायसेन की जेल में घटित घटना को देखते हुए जिला जेल बैतूल की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से आज दिनांक 02 सितंबर 2026 को जिला जेल बैतूल का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। 🔹निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, बंदियों के रिकॉर्ड, प्रवेश-निकास व्यवस्था एवं सीसीटीवी निगरानी का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 🔹निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बैतूल श्री संजय सोनवणे, पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन, जेल अधीक्षक श्री योगेंद्र तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपुसे, एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम, डीएसपी महिला सेल श्री दुर्गेश आर्मों, थाना प्रभारी गंज श्री नीरज पाल, प्रभारी सीन ऑफ क्राइम बैतूल निरीक्षक आबिद अंसारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 🔹निरीक्षण के दौरान रायसेन जिले में घटित गंभीर घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा उपस्थित पुलिस बल के माध्यम से बंदियों के बैरक में सामान एवं बिस्तरों की सघन चैकिंग की गई। चेकिंग में किसी भी बंदी के पास नशीले पदार्थ, धूम्रपान सामग्री, अवैध कट्टा चाकू अथवा मोबाइल आदि प्रतिबंधित सामग्री नहीं पाई गई। सुरक्षा की दृष्टिगत इस प्रकार की चेकिंग नियमित रूप से भविष्य में भी की जाती रहेगी। 🔹जेल के मुख्य प्रवेश द्वार पर आगंतुकों के प्रवेश एवं निकासी की रजिस्टर में दर्ज की जाने वाली प्रविष्टियों की जांच की गई। साथ ही बंदियों से मिलने आने वाले परिजनों एवं अन्य आगंतुकों के रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया गया। 🔹कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जेल की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, नियमित चेकिंग करने, साफ-सफाई एवं सभी आवश्यक अभिलेखों का विधिवत संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, सुरक्षा के दृष्टिगत इस प्रकार का औचक निरीक्षण भविष्य में भी किए जाने के संबंध में अवगत कराया गया। उपप्रधान सपादक राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 20 Post navigation मोवाड शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत शा, मा, शा, मोवाड में किचन शेड एवं चबूतरा बनाया लाइफ करियर स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी