कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल (म.प्र.)
06.08.2026 दिनदहाड़े हुई 20 लाख रुपये की सनसनीखेज नकबजनी का पर्दाफाश
उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
img 20260806 wa0037

🔹*आमला पुलिस की बड़ी सफलता, दो शातिर अंतरजिला नकबजन गिरफ्तार, 18–20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद*

🔹 *जिला नरसिंहपुर एवं सिवनी से आकर आमला में दिया नकबजनी को अंजाम –दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

🔹जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं गंभीर अपराधों के त्वरित खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के कुशल नेतृत्व में लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना आमला पुलिस ने दिनदहाड़े हुई बड़ी नकबजनी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अंतरजिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 18 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
img 20260806 wa0040

🔹 *घटना का विवरण*
दिनांक 26.05.2026 को फरियादी दम्मूलाल सूर्यवंशी, निवासी गणेश लॉन के पास, बोड़खी नाका, आमला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपी उसके सूने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुस गए तथा दो आलमारियों के लॉक तोड़कर उनमें रखे लगभग 5 लाख रुपये नगद एवं सोने-चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर ले गए।

img 20260806 wa0041
🔹 *अपराध पंजीयन*
रिपोर्ट पर थाना आमला में अपराध क्रमांक 198/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

*वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच से मिला महत्वपूर्ण सुराग*

🔹घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा विशेष टीम गठित की गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ निरीक्षक आबिद अंसारी ने डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए। इसके साथ ही तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों की पहचान की गई।
img 20260806 wa0042

🔹दिनांक 03.08.2026 को संदेही जितेंद्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा एवं सुरेंद्र उर्फ विक्की ठाकुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर लगभग 18 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए।
img 20260806 wa0044

🔹*वारदात करने का तरीका (Modus Operandi)*
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे किसी पूर्व नियोजित साजिश के बजाय अवसर देखकर वारदात करते थे। जिस क्षेत्र में सूना मकान दिखाई देता, वहीं चोरी की योजना बनाकर कुछ ही मिनटों में वारदात कर फरार हो जाते थे।

🔹घटना के दिन दोनों आरोपी पिपरिया एवं इटारसी होते हुए बैतूल जिले में पहुंचे। उपयुक्त स्थान नहीं मिलने पर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पंखा-आमला मार्ग से बोड़खी क्षेत्र पहुंचे, जहां सड़क से ही फरियादी के मकान में ताला लगा दिखाई दिया। लगभग 15 से 20 मिनट में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

🔹आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न जिलों में पूर्व से अनेक गंभीर अपराध दर्ज पाए जाने एवं संगठित रूप से अपराध करने की प्रवृत्ति पाए जाने पर प्रकरण में धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी गई है।
img 20260806 wa0045

🔹 *गिरफ्तार आरोपी*
1. *जितेंद्र उर्फ मंझले पिता रामकिशन विश्वकर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भटेरा, थाना पलोहा बड़ा, जिला नरसिंहपुर।*

2. *सुरेंद्र उर्फ विक्की पिता गोकुल प्रसाद ठाकुर, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम घंसौर, थाना केवलारी, जिला सिवनी।*

🔹 *आरोपियों का आपराधिक इतिहास*
1. *जितेंद्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा*
आरोपी एक शातिर एवं आदतन नकबजन है। इसके विरुद्ध विभिन्न जिलों में चोरी, नकबजनी एवं लूट के कुल कई अपराध दर्ज हैं—
* जिला नरसिंहपुर में चोरी एवं लूट के 5 प्रकरण।
* जिला रायसेन में चोरी एवं नकबजनी के 2 प्रकरण।
* थाना सिविल लाइन, जिला सागर में चोरी का 1 प्रकरण।
* जिला बैतूल के थाना शाहपुर, थाना आमला एवं थाना बैतूल बाजार में चोरी एवं नकबजनी के एक-एक प्रकरण।

आरोपी विभिन्न जिलों में घूमकर सूने मकानों की रेकी कर चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।
img 20260806 wa0038

🔹2. *सुरेंद्र उर्फ विक्की ठाकुर*
आरोपी के विरुद्ध भी विभिन्न जिलों में गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं—
* थाना केवलारी, जिला सिवनी में आर्म्स एक्ट का प्रकरण।
* थाना बंडोल, जिला सिवनी में मारपीट एवं गाली-गलौज का प्रकरण।
* थाना सिविल लाइन, जिला सागर में नकबजनी का प्रकरण।
* थाना आमला, जिला बैतूल में अपराध क्रमांक 196/2026 चोरी एवं नकबजनी का प्रकरण।
* जिला छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में वर्ष 2014 एवं 2015 के दौरान लूट के तीन प्रकरण।
* थाना देहात, जिला छिंदवाड़ा में चोरी का प्रकरण।
* थाना केवलारी, जिला सिवनी में मारपीट एवं आर्म्स एक्ट संबंधी कार्रवाई।

प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों के अन्य जिलों में सक्रिय अपराधों की जानकारी भी संकलित की जा रही है।

🔹 *बरामद मशरूका*
* सोने का हार
* सोने की चैन
* सोने का रानीहार
* सात जोड़ी सोने के टॉप्स
* चार सोने के कंगन
* दो मंगलसूत्र
* दो लेडीज़ चेन
* एक जोड़ी सोने के झुमके
* तीन जोड़ी बिछिया
* चांदी के आभूषण
* लक्ष्मीजी अंकित 10 चांदी के सिक्के
* अन्य सोने-चांदी के जेवरात
* एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (थाना सिविल लाइन, जिला सागर में जप्त)
screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

🔹 *कुल अनुमानित कीमत :* लगभग 18 से 20 लाख रुपये।

🔹 *सराहनीय भूमिका*
इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी आमला निरीक्षक मुकेश ठाकुर, निरीक्षक (अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ) आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक नितिन उईके, उपनिरीक्षक बलराम यादव, प्रधान आरक्षक नीलेश सोनी, अनंतराम यादव, विनय वर्मा, संतोष मालवीय, विवेक टैटवार, विकास वर्मा, इमला इवनाते, सुभाष मकोड़े, आरक्षक विवेक गाडगे (डॉग मास्टर), पवन एनिया, राजेंद्र धाडसे (साइबर सेल), बलराम राजपूत (साइबर सेल), पलक सौलंकी, जितेंद्र पंवार, विशाल चौरसिया, नीरज शेंडे तथा सैनिक शोभाराम पुंडे सहित संपूर्ण पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery

🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील*
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि घर लंबे समय के लिए सूना छोड़कर कहीं बाहर जा रहे हों तो इसकी सूचना अपने निकटतम थाना, पड़ोसियों अथवा विश्वसनीय व्यक्तियों को अवश्य दें। घर में मजबूत ताले एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की सूचना तत्काल डायल-112 अथवा निकटतम पुलिस थाने को दें। आमजन का सहयोग ही अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बैतूल पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
screenshot 2025 12 06 15 25 03 819 com.google.android.apps.photos

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email