शतरंज विद्यार्थियों में निर्णय, क्षमता, आत्मविश्वास, दूरदर्शिता तथा कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास करता है – प्राचार्य राजेश खैरवाल उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेंडरी सी. बी. एस. ई. स्कूल में विकासखंड स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्य क्रम सांदीपनी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राजेश खैरवाल के मुख्य आतिथ्य थाना प्रभारी आमला मुकेश ठाकुर एवं हाईकोर्ट एडवोकेट शाहिद बेग के विशिष्ट आतिथ्य तथा प्राचार्या श्रीमती प्रज्ञा चंदा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। विकास खंड क्रीड़ा प्रभारी संजय सिंह ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विकास खंड आमला के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के बालक एवं बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग में 14, 17, 19 वर्ष के खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता की। अपने मुख्य उद्बोधन में प्राचार्य राजेश खैरवाल ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं बल्कि धैर्य, बुद्धिमत्ता, अनुशासन, एकाग्रता और रणनीतिक सोच का उत्सव है। यह विद्यार्थियों में निर्णय, क्षमता, आत्मविश्वास, दूरदर्शिता तथा कठिन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास करता है। खेल केवल जीत – हार का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और जीवन मूल्यों को आत्म सात करने का सशक्त साधन भी है। थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने अपने विशिष्ट आतिथ्य उद्बोधन में कहा कि शतरंज हमें सिखाता है कि जीवन में हर कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए क्योंकि प्रत्येक निर्णय भविष्य की दिशा तय करता है। यह खेल धैर्य बुद्धिमत्ता अनुशासन एकाग्रता और रणनीतिक सोच का विकास करता है तथा विद्यार्थियों में निर्णय क्षमता आत्मविश्वास और दूरदर्शिता को मजबूत बनाता है। शतरंज केवल जीत-हार का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का एक सशक्त साधन है। इस अवसर परआमला ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के खेल प्रशिक्षक जिन में मुख्य रूप से दीपिका नागर, गणेश बारस्कर , गौरव डहेरिया, अनीकेत रघुवंशी, अमित पटवारी, श्रीराम कोकाटे, दीपक कुमार वर्मा, गजेंद्र यादव , सुरेश सावंत एवं संदीप देवडे शामिल थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका सोनिका जोशी ने किया तथा प्राचार्या प्रज्ञा चंदा ने आभार व्यक्त किया उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 । Please follow and like us: Post Views: 33 Post navigation दतिया जीत की खुशी में फोड़े पटाखे, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न,, आमला भैसदाही सारणी मुलताई घोडाडोगरी चिचोली बैतुल कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल (म.प्र.) 06.08.2026 दिनदहाड़े हुई 20 लाख रुपये की सनसनीखेज नकबजनी का पर्दाफाश