आमला हसलपुर पंचायत के ढाना लक्ष्मण नगर में अव्यवस्था, शिक्षा के मंदिर आंगनबाड़ी के सामने एक से आधा फिट पानी उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला ब्लॉक के हसलपुर पंचायत के ढाना लक्ष्मण नगर में विगत लगातार बारिश होने के कारण स्वागत द्वार से लेकर सड़क का बुरा हाल और शिक्षा का मंदिर आंगनवाड़ी में जहां छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने जाते हैं। उसके सामने अव्यवस्था का आलम यह है कि एक से आधा फीट पानी जमा होने के कारण पालकों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। छात्र-छात्राओं को पानी और कीचड़ से निकालना पड़ता है। जिसमें उनकी ड्रेस खराब होने का डर बना हुआ रहता है। पालकों का कहना है कि सरपंच सचिव ने जल्दी से जल्दी पानी निकासी करके और दस्ट मुरुम डालकर आंगनबाड़ी के सामने से समस्या खत्म करना चाहिए। नहीं तो हम लोग हमारे छोटे-छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी भेजना बंद कर देंगे। वही राजू ठाकुर के घर के पास से लेकर खेड़ापति मंदिर प्रकाश ठाकुर के घर तक सड़कों के हाल बेहाल है सड़क मैं इतने गड्ढे हो गए हैं। कि चलना मुश्किल हो गया है। जगा जगा कीचड़ का आलम बना हुआ है । वहीं लोगों का कहना है कि आंगनबाड़ी के सामने जो ट्रांसफर लगाया गया है वह काफी नीचे है और ऊपर से आजू-बाजू में पेड़ पौधे लग गए हैं ट्रांसफार्मर पर बेला चढने लगी है । एमसीबी की लापरवाही के कारण कोई बड़ा दुर्घटना घट सकती है । लक्ष्मण नगर के ग्रामीण विक्की यादव, श्याम यादव ,गोलू राजूनिया, राजू मुदाफरे खन्ना सोनपुर, संतोष नागले, का कहना है कि 8 दिन के अंदर हमारी समस्या खत्म नहीं की गई तो जनसुनवाई में आवेदन दे कर बड़ा आंदोलन करेंगे । जिसकी सारी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। (ग्राम पंचायत हसलपुर सरपंच से बात करना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया) उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 71 Post navigation 29/7/26 पुलिस अधीक्षक बैतूल शाहपुर पुलिस की बड़ी सफलता 5 लाख की चोरी के प्रकरण में ₹10 हजार का इनामी दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार 🏝 गुरु वंदन, वृक्ष वंदन, प्रकृति वंदन , सार्थक सृजन आमला द्वारा गुरु पूर्णिमा पर लगाया नीम का पौधा 🏝