🔹*29/7/26 पुलिस अधीक्षक बैतुल शाहपुर पुलिस की बड़ी सफलता — 5 लाख रुपये की चोरी के प्रकरण में ₹10,000 का ईनामी दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार*
उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
img 20260729 wa0122

🔹 *थाना शाहपुर पुलिस ने 5 लाख रुपये की चोरी के मामले में फरार ₹10,000 के ईनामी आरोपी को छिंदवाड़ा से किया गिरफ्तार।*

🔹 *आरोपी आदतन नकबजन, छिंदवाड़ा एवं अन्य सीमावर्ती जिलों में दर्ज हैं कई आपराधिक प्रकरण।*

🔹 *आरोपी ने बैतूल बाजार क्षेत्र में भी चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया।*

🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी शाहपुर श्री राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना शाहपुर पुलिस को 5 लाख रुपये की चोरी के प्रकरण में एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने प्रकरण के फरार एवं ₹10,000 के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

🔹 *प्रकरण का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 18.02.2026 को फरियादिया रश्मि धुर्वे, निवासी ग्राम सालीमेट, थाना शाहपुर के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपियों द्वारा सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 331(3), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

🔹घटनास्थल का सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट एवं डॉग स्क्वॉड द्वारा निरीक्षण किया गया तथा तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।

🔹 *पूर्व कार्रवाई*
पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी *जितेन्द्र उर्फ मंझले विश्वकर्मा, निवासी ग्राम भटेरा, थाना पलोहा, जिला नरसिंहपुर* को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने अपने साथी कृष्ण कुमार चौरे उर्फ बबलू के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया था। इसके बाद फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा ₹10,000 के पुरस्कार की उद्घोषणा की गई थी।

🔹 *ईनामी आरोपी गिरफ्तार*
गिरफ्तारशुदा आरोपी जितेन्द्र विश्वकर्मा के मेमोरेंडम एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने लगातार दबिश देते हुए दिनांक 29.07.2026 को *कृष्ण कुमार चौरे उर्फ बबलू, पिता नोखेलाल चौरे, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम नीलकंठी, जिला छिंदवाड़ा* को उसके गांव से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने थाना शाहपुर क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही उसने बैतूल बाजार क्षेत्र में भी चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया है, जिनके संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ एवं विवेचना जारी है।

🔹आदतन अपराधी
गिरफ्तार *आरोपी कृष्ण कुमार चौरे उर्फ बबलू ए* क आदतन नकबजन है। उसके विरुद्ध छिंदवाड़ा एवं अन्य सीमावर्ती जिलों में चोरी एवं संपत्ति संबंधी कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड का परीक्षण किया जा रहा है तथा अन्य मामलों में भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

🔹*बरामदगी*
पूर्व कार्रवाई में पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात एवं वारदात में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट डिजायर कार सहित लगभग ₹5 लाख मूल्य का मशरूका बरामद किया जा चुका है।
screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

🔹 *सराहनीय भूमिका*
इस सफल कार्रवाई में थाना शाहपुर पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा। टीम में—
निरीक्षक अरविन्द कुमरे (थाना प्रभारी)
निरीक्षक आबिद अंसारी (अंगुल चिन्ह विशेषज्ञ)
चौकी प्रभारी भौंरा नीरज खरे
स.उ.नि. भरतनाथ सिंह
आरक्षक धीरज काले
आरक्षक जयकिशन विश्वकर्मा
आरक्षक सलमान शाह
का सराहनीय योगदान रहा।
screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery

🔹*पुलिस अधीक्षक की अपील*
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि घरों की सुरक्षा के प्रति सजग रहें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा निकटतम पुलिस थाने को दें। आमजन के सहयोग एवं पुलिस की सतर्कता से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏
screenshot 2025 08 17 08 19 49 659 com.facebook.katana

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email