पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल 18 जुलाई 26 “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत जिलेभर में विद्यालयों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता अभियान उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, विद्यालयों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना झल्लार द्वारा एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आमला में लगभग 270 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को मादक पदार्थों के बढ़ते दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। थाना भैंसदेही द्वारा गुदगांव झोपड़पट्टी एवं भैंसदेही के सार्वजनिक स्थलों पर आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। थाना बीजादेही पुलिस द्वारा ग्राम डूडर के साप्ताहिक बाजार में आमजन को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जागरूक किया गया। पाटन बाजार चौकी, थाना मुलताई क्षेत्र में भी नागरिकों को “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत नशे के दुष्परिणामों एवं नशामुक्त जीवन के महत्व की जानकारी देकर जागरूक किया गया। थाना बोरदेही द्वारा थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 25 नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों एवं नशामुक्ति हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी देकर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में मानसरोवर स्कूल, बडोरा में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। वहीं प्रदीपन संस्था, बैतूल द्वारा कल्याणपुर टेकड़ा स्थित हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के 414 छात्र-छात्राओं को नशामुक्त संदेशवाहक के रूप में तैयार कर नशामुक्ति का संदेश दिया गया। साथ ही ग्राम झिटापाटी में ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सामाजिक संस्थाओं ने आमजन से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। 🚫 SAY NO TO DRUGS “नशे को ‘ना’, स्वस्थ जीवन और सुरक्षित भविष्य को ‘हाँ’।” उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 ( मां ताप्ती जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं ) Please follow and like us: Post Views: 22 Post navigation स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ते हुए लोगों के लिए प्रश्न ? क्या हमारी संवेदनाएँ इतनी खत्म हो चुकी हैं कि दूसरों की तकलीफ़ दिखाई ही नहीं देती?– वरिष्ठ समाज सेवक नवल सिंह ठाकुर आमला कुमारी मुस्कान दवण्डे का पहली बार में नीट में चयन