भाजयुमो नगर अध्यक्ष मनीष धारवा का जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया

img 20260716 wa0004

आष्टा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मनीष धारवा का जन्मदिन नगर में उत्साह एवं सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। धारवा ने अपने जन्मदिन की शुरुआत प्रातः श्री राम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन एवं पूजा-अर्चना से की तथा नगर एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके पश्चात विधायक कार्यालय में समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने मनीष धारवा को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं सफल जनसेवा की मंगलकामनाएं दीं।

img 20260716 wa0005

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, ने अपने निवास पर स्वागत किया एवं भाजपा नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, नगर महामंत्री मोहित सोनी, सौरभ शीतल, अनिल धनगर, महेश सोनी, जय श्री, अवनीश पिपलोदिया, ने मनीष धारवा के कार्यालय पहुंचकर स्वागत किया वीरेंद्र ठाकुर जसमत, योगेंद्र ठाकुर (अमरपुरा), अर्जुन सिंह ठाकुर (करमनखेड़ी), पवन वर्मा, जितेंद्र मेवाड़ा ,संतोष जयसवाल, राहुल नायक, अंकुश सोनी, गौतम शर्मा , अमन वर्मा ,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

नगर के विभिन्न स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा केक काटकर एवं शुभकामनाएं देकर मनीष धारवा का जन्मदिन मनाया गया। उल्लेखनीय है कि जन्मदिन के अवसर पर भी मनीष धारवा ने न तो माला पहनना स्वीकार किया और न ही साफा बंधवाया।

img 20260715 wa0032

इस संबंध में मनीष धारवा ने कहा कि “आष्टा के ऐतिहासिक श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ होने तक भगवान श्रीराम पुनः विधिवत विराजमान नहीं हो जाते, तब तक मैंने व्यक्तिगत रूप से किसी भी कार्यक्रम में माला एवं साफे से स्वागत-सम्मान स्वीकार नहीं करने का संकल्प लिया है।”

धारवा के इस निर्णय की उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सराहना करते हुए इसे श्रीराम के प्रति उनकी आस्था एवं सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। जन्मदिन के अवसर पर पूरे दिन उन्हें दूरभाष, सोशल मीडिया एवं प्रत्यक्ष रूप से हजारों शुभकामनाएं प्राप्त होती रहीं।

img 20260413 wa0335

रिपोर्टर संजय वर्मा, केवल राम मालवीय इन्दौर

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email