महाकाल की भूमि पर लूट बंद करो जमीन घोटाला करने वाली सरकार होश में मोहन यादव इस्तीफा दो के नारों के साथ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने पहुंचा युवा कांग्रेस

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

img 20260627 wa0037

 

युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रुपेश भोरवंशी और अन्य कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर जमीन घोटाले से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। रुपेश भोरवंशी ने कहा कि यह मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ा कलंक है। जिस तरह की रिपोर्ट सामने आई हैं, उससे मुख्यमंत्री पूरी तरह सवालों के घेरे में हैं। रुपेश भोरवंशी ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सीएम ने धर्मनगरी उज्जैन को जमीन के गोरखधंधे का हिस्सा बना दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम बताएं कि क्या ये सही है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद आपके परिवार और उनसे जुड़ी कंपनियों ने 137 प्लॉट खरीदकर 168 एकड़ जमीन अर्जित की। लगभग 111 एकड़ जमीनें ऐसी जगहों पर खरीदी गई,

img 20260627 wa0034

जो परियोजनाओं से प्रभावित क्षेत्र हैं। क्या ये महज संयोग है? क्या सरकार उन सारी परियोजनाओं के भूमि उपयोग परिवर्तन की सूची सार्वजनिक करेगी, जहां आपके परिवार ने जमीनें खरीदी? क्या आप ये घोषणा करेंगे कि इस भूमि सौदे के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज द्वारा न्यायिक जांच हो?

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रीत सोनू खनूजा ने बताया कुल भूमि स्वामित्व रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार और रिश्तेदारों के पास 245 प्लॉट (335 एकड़ जमीन) है। , खबरों के अनुसार, उनके पास 250 एकड़ जमीन है। एक और बात जो अब चर्चा में है, जो विवरण सामने आए हैं, वे काफी चौंकाने वाले हैं और दिखाते हैं कि किसी व्यक्ति की संपत्ति कितनी तेजी से बढ़ सकती है।

screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery

वही नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल इवने बताया की पिछले 20-25 वर्षों में मध्य प्रदेश में राजनेताओं द्वारा खरीदी गई जमीन को देखें, तो हमारे सर्वे और चल रही रिसर्च से जो नतीजे सामने आए हैं। वे सचमुच हैरान करने वाले हैं और भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करते हैं।

screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

कांग्रेस माडलम अध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि जिन भी राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री हैं वहां पर भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। कई आरोप लगते हैं, लेकिन उन्हें दबा दिया जाता है।

वही आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष आजाद सिंह इरपाचे ने बताया कि अब यह नया मामला सामने आया है। अगर सबूत मिले हैं, तो कार्रवाई भी होनी चाहिए। संबंधित व्यक्ति को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कम से कम नैतिक आधार पर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप देना चाहिए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। मुख्यमंत्री रहते हुए ऐसी जांच निष्पक्ष रूप से नहीं हो सकती। अगर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, तो उन्हें खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए, ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रीत सोनू खनूजा युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रुपेश भोरवंशी नगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल इवने मंडलम अध्यक्ष दिलीप यादव आदिवास विकास परिषद युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष आजाद सिंह इरपाचे राजा इमरान खान मुकेश मोहबिया शुभम साहू अनिल झल्लारे यश साहू गिरीश कापसे मयूर साहू नितिन धुर्वे अनिमेश सहित समस्त कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2026 03 26 14 48 18 071 com.google.android.apps.photos

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email