प्रगतिशील व्यापारिक संघ ने महावीर हनुमान गौशाला को भेंट की गौकाष्ठ मशीन, पर्यावरण और गौसेवा को मिलेगा बढ़ावा उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला। स्थानीय श्री महावीर हनुमान गौशाला परिसर में आज एक गरिमामयी और आत्मीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील व्यापारिक संघ के द्वारा सामाजिक सरोकार और सनातन परंपरा को जीवित रखने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए गौशाला को *₹55,000 की लागत वाली ‘गौकाष्ठ (गोबर की लकड़ी बनाने वाली) मशीन’* दान स्वरूप भेंट की गई। कार्यक्रम में प्रगतिशील व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी संरक्षक जयंत सोनी, राजु मदान,सुरेंद्र यादव,मनोज मालवे गौशाला परिवार के राजीव मदान विक्की गुगनानी सहित गौभक्तों, व्यापारिक संघ के सदस्यों और प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन किसी औपचारिक कार्यक्रम की तरह नहीं, बल्कि भाईचारे और मैत्रीपूर्ण पारिवारिक माहौल में सेवा की पवित्र भावना के साथ संपन्न हो रहा है। आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल विगत 5 वर्षों से निरंतर निशक्त, घायल और बेसहारा गोवंश की सेवा में जुटी श्री महावीर हनुमान गौशाला को सरकार से कोई वित्तीय सहायता नहीं मिलती है। यह पूरी व्यवस्था केवल आम जनता और दानदाताओं के सहयोग से स्वाभिमान के साथ संचालित हो रही है। इस कड़ी में प्रगतिशील व्यापारिक संघ का यह सहयोग मील का पत्थर साबित होगा। मशीन की स्थापना से होने वाले मुख्य लाभ: 🏝 पेड़ों की कटाई पर रोक: 🏝 आमला शहर के मोक्षधाम में शवदाह के लिए लकड़ियों की जगह गौकाष्ठ का उपयोग किया जाएगा, जिससे पर्यावरण प्रदूषित होने से बचेगा और पेड़ों की कटाई रुकेगी। **शास्त्रसम्मत परंपरा:** सनातन धर्म में दाह संस्कार के लिए गोमय (गोबर) का उपयोग बेहद पवित्र माना गया है। **गौशाला की आत्मनिर्भरता:** मोक्षधाम से गौकाष्ठ के बदले प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग गौमाता के चारे और इलाज के लिए किया जाएगा। **गरीब कल्याण:** ऐसे जरूरतमंद परिवार जो दाह संस्कार का खर्च उठाने में असमर्थ हैं, उन्हें यह गौकाष्ठ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। व्यापारिक संघ का सामाजिक सरोकार प्रगतिशील व्यापारिक संघ के सदस्यों द्वारा अपने व्यापारिक लेन-देन और आपसी भरोसे से बचने वाली अतिरिक्त राशि को सामाजिक कार्यों में लगाने का यह संकल्प आज साकार हुआ है। गौरतलब है कि इससे पहले भी संघ द्वारा **”हर दिन ₹1 जमा करने”** के अनूठे अभियान के माध्यम से मोक्षधाम आमला के कायाकल्प और सुंदरीकरण में सराहनीय योगदान दिया जा चुका है साथ ही शहर को भी हरा भरा रखने के उद्देश्य से सड़क के किनारे पेड़ लगाने के प्रयास भी जारी रखे हुए हैं । व्यक्त किया आभार श्री महावीर हनुमान गौशाला परिवार की ओर से प्रगतिशील व्यापारिक संघ के इस ऐतिहासिक और पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। गौशाला प्रबंधन ने सभी सहयोगी व्यापारी भाइयों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके व्यापार की उन्नति और परिवारों की सुख-समृद्धि के लिए गौमाता से प्रार्थना की। कार्यक्रम का समापन ‘जय राधे गोपाल’ के गगनभेदी जयकारों के साथ हुआ। उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 21 Post navigation अधिकारों नहीं, कर्तव्यों के प्रति सजग रहें = सार्थक सृजन