अधिकारों नहीं, कर्तव्यों के प्रति सजग रहें = सार्थक सृजन आमला 5 जून 26 रचनात्मक और सकारात्मक कार्यों को समर्पित संस्था सार्थक सृजन, आमला ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आमला खानापूर रोड पर कदंब का पौधा लगाया और उसकी निरन्तर देखभाल करने का संकल्प लिया, इस अवसर पर संस्था के श्री चंद्रशेखर सोनी, श्री किशोर गुगनानी,श्री यशवंत चढोकार, श्री राजू मदान , श्री लखन लाल सोनी,श्री गुलाब राव खादीपूरे, श्री राजेन्द्र दुबे, राजकुमारी दुबे, देवकी नारे, श्री गणपति उबनारे ने कहा कि प्रकृति कल्याण में ही जीवन का कल्याण होगा, प्रकृति को नुकसान पहुंचा कर किया गया विकास , विकास नहीं विनाश कहलाता है, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता पर्यावरण बचाना होना चाहिए, शुद्ध पर्यावरण ही मानव और समस्त जीवों के संजीवनी है, पृथ्वी पर सभी जीव,जंतु, पशु, पक्षी पर्यावरण हितार्थ कार्य करते हैं https://youtu.be/0Z8idGo8m4A?si=39LVEvYlLti1UuvG , सिर्फ मनुष्य ही है जो शिक्षित होकर भी विनाश करने पर तुला हुआ है, ये कथित मानव असीमित लालसाओं के चलते हर वो कार्य कर रहा है जो उसे नहीं करना चाहिए, जल, जंगल, जमीन, शुद्ध प्राण वायु, पवित्र वातावरण सभी कुछ दांव पर लगे हुए हैं, नैसर्गिकता पर कृत्रिमता हावी है| समझाइश और उपदेशों से बदलाव मुमकिन नहीं दिखता, अब सिर्फ कठोर कानून ही सुखद परिवर्तन ला सकता है और यदि कानून और नियमों की सख्ती नहीं की गई तो पृथ्वी पर जीवन असम्भव होगा! हरियाली बढ़ाने, जंगल विकसित करने, जल के संसाधनों के संरक्षण और विकास को प्राथमिकता देना होगा!शहर की तरफ हो रहे पलायन रोकना होगा प्राकृतिक खेती.को समर्थन देना होगा! सामाजिक आयोजनों के दिखावे, खान पान में जीव संहार को रोकना होगा ऐसे अनेक विषयों पर कठोरता होने से ही हम अपना भविष्य बचा सकते हैं!पर्यावरण और प्रदुषण के बीच के अन्तर को नई पीढ़ी को बताना जरूरी है! Please follow and like us: Post Views: 38 Post navigation सतपुड़ा की घनी वादियों की गोद बसा छोटा भोपाली महादेव में गायत्री परिवार द्वारा परिसर के आजू-बाजू साफ सफाई करके पीपल ,बरगद, लक्ष्मी तरु , के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया , जल से होने वाले कटाव को रोकना प्लास्टिक डिस्पोजल उपयोग नहीं करना — जिला संरक्षक डॉक्टर कैलाश वर्मा प्रगतिशील व्यापारी संघ ने महावीर हनुमान गौशाला को भेट की गोकाष्ठ मशीन पर्यावरण और गौ सेवकों को मिलेगा बढ़ावा