आमला के टीचर लोगों ने 58 वर्ष की उम्र मे भी वालीबॉल ⚽ के प्रति युवाओं जैसा जुनून। उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 पचमढ़ी मे आयोजित 12वीं राज्य स्तरीय एजुकेशन डिपार्टमेंटल वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 में नर्मदा पुरम संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए संदीपनि स्कूल आमला के प्रधान पाठक 58 वर्षीय श्री गणेश बारस्कर ने अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में कप्तान एवं खिलाड़ी के रुप मे महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया । उल्लेखनीय है कि श्री गणेश बारस्कर वर्षों से नर्मदा पुरम संभाग की वॉलीबॉल टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा बने हुए हैं । इससे पूर्व 2020 में आयोजित राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में इन्होंने अपनी टीम को फाइनल में विजेता बनाकर परचम लहराया था । श्री गणेश बारस्कर वॉलीबॉल के स्टेट रेफरी भी है इन्होंने प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा फाइनल मुकाबले में निर्णायक की भूमिका भी निभाई। इस उपलब्धि पर आयोजन समिति ने लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल की ओर से प्रमाण पत्र देकर एवं उत्कृष्ट रेफरशिप के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस प्रतियोगिता मे श्री धर्मेन्द्र पवार जिला खेल अधिकारी बैतूल के मार्गदर्शन मे नर्मदा पुरम संभाग की टीम मे बैतूल जिले से सर्व श्री उमाकांत कोकाटे, कमलेश देशमुख, मोहना आहाके, चन्द्रकिशोर नगदे, नरेश लहरपुरे एवं राजाराम नागले ने सहभागिता की। उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 16 Post navigation उत्तम स्वस्थ, उज्जवल काया, स्वस्थ शरीर, रहने के लिए ओपन जिम की सुविधा, ओपन जिम से व्यायाम करने से स्वस्थ रहेगा शरीर — पूर्व मंत्री सुखदेव पान्से आमला के टीचर लोगों ने 58 वर्ष की उम्र मे भी वालीबॉल ⚽ के प्रति युवाओं जैसा जुनून।