उत्तम स्वस्थ, उज्जवल काया, स्वस्थ शरीर, रहने के लिए ओपन जिम की सुविधा, ओपन जिम से व्यायाम करने से स्वस्थ रहेगा शरीर — पूर्व मंत्री सुखदेव पान्से

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2026 05 13 11 06 00 827 com.whatsapp

मुलताई ओपन जिम की सुविधा प्रारंभ होने से अब गांव के युवक-युवतियां एवं ग्रामीणजन नियमित रूप से व्यायाम कर सकेंगे, जिससे स्वास्थ्य एवं खेल के क्षेत्र में फिटनेस को बढ़ावा मिलेगा | साथ ही यह सुविधा युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी |

उक्त विचार श्री सुखदेव पांसे जी पूर्व मंत्री एवं उपाध्यक्ष, म.प्र. कांग्रेस कमेटी ने विकासखंड प्रभात पट्टन के ग्राम मंगोनाकलां में आयोजित ओपन जिम भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए |

screenshot 2026 05 13 11 06 24 415 com.whatsapp

ग्राम मंगोनाकलां के युवा एवं ग्रामीण लंबे समय से ओपन जिम निर्माण की मांग कर रहे थे | इस मांग को गंभीरता से लेते हुए श्री सुखदेव पांसे जी ने राज्यसभा सांसद श्री विवेक तन्खा जी को इस विषय से अवगत कराया |

जिस पर श्री तन्खा जी द्वारा राज्यसभा सदस्य निधि से ग्राम मंगोनाकलां में ओपन जिम निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई |

screenshot 2026 05 13 13 09 43 645 com.whatsapp

कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती रीता महादेव बारस्कर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुलताई अध्यक्ष अरुण यादव, मिश्रीलाल धाकड़, हैबत साकरे, नामदेव हरसुले, गौरव बारस्कर, हितेश झरबड़े, नरेंद्र बोड़खे, सुभाष, योगेश सराटकर, गणेश वागद्रे, मनीष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें |

उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

screenshot 2026 03 12 22 18 35 597 com.google.android.apps.photos

screenshot 2026 01 25 09 13 24 810 com.miui.gallery

screenshot 2026 04 11 09 33 13 133 com.whatsapp

screenshot 2026 01 25 09 56 14 396 com.android.chrome

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email