img 20260408 wa0006

भेरुंदा।ग्राम आंबा कदीम में भव्य 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का सफल आयोजन

रिपोर्टर – राजा दुबे
केवलराम मालवीय

img 20260408 wa0006

 

तहसील भेरूंदा के ग्राम आंबा कदीम में कबीर पंथी आश्रम के तत्वाधान में 5 कुंडीय, 5 दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं सामूहिक 84 गुरु दीक्षा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में गायत्री परिवार भेरूंदा की मुख्य ट्रस्टी वरिष्ठ डॉ. पुष्पा शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम—कुसुम श्रीवास्तव, माया अग्रवाल, निर्मला यदुवंशी एवं मीना शर्मा—ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

img 20260408 wa0007

महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन डॉ. शर्मा ने गुरुदेव के सप्त आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए समाज जागरण का संदेश दिया। विशेष रूप से नारी जागरण, नशामुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर प्रभावी मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नशा जीवन, परिवार और समाज पर एक कलंक है, जिससे दूर रहकर ही स्वस्थ और सुखी जीवन संभव है।

screenshot 2026 04 08 12 16 01 966 com.whatsapp

साथ ही वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए बताया गया कि “एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है” और जीवन में ऑक्सीजन एवं प्रकृति संरक्षण का अत्यंत महत्व है। श्रद्धालुओं को वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प दिलाया गया तथा जन्मदिन एवं पितृ आशीर्वाद के अवसर पर वृक्ष लगाने की प्रेरणा दी गई।

डॉ. शर्मा ने अपने उद्बोधन में जातिभेद जैसी सामाजिक कुरीतियों पर भी प्रहार करते हुए समाज में समानता, एकता और सद्भाव का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक जागरूकता का सुंदर संगम देखने को मिला।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि नशामुक्त समाज, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

केवल राम मालवीय इन्दौर प्रधान संपादक

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email