screenshot 2026 04 04 19 02 26 519 com.whatsapp

भेंरुदा।ग्राम आंबा कदीम में 5 दिवसीय 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, आज तृतीय दिवस पर विशेष कार्यक्रम

रिपोर्टर केवल राम मालवीय इन्दौर

screenshot 2026 04 04 19 02 26 519 com.whatsapp

ग्राम आंबा कदीम में कबीर आश्रम के तत्वावधान में आयोजित 5 दिवसीय 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आज तृतीय दिवस उत्साह एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य “मनुष्य में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण” है।

 

गायत्री परिवार की वरिष्ठ डॉ. पुष्पा शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा कार्यक्रम का सुंदर एवं सुव्यवस्थित संचालन किया गया। डॉ. पुष्पा शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि हमारे शास्त्रों में 33 करोड़ नहीं, बल्कि 33 देवता माने गए हैं, जिनका सर्वतोभद्र मंडल में विधिवत आव्हान किया गया है।

screenshot 2026 04 04 19 02 39 928 com.whatsapp

 

उन्होंने व्यासपीठ से नारी जागरण एवं नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर क्रांतिकारी उद्बोधन देते हुए समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।

महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन यज्ञ, जप, ध्यान एवं प्रवचन हो रहे हैं, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

img 20260404 wa0214

 

इस महायज्ञ का समापन 6 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं प्रसादी वितरण के साथ होगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभप्राप्त करने का आग्रह किया है।

 

इस अवसर पर ग्रामवासी कैलाश पटेल गोविंद सिंह पटेल छगनलाल विष्णु प्रसाद शर्मा दुबे मांगीलाल मालवीय एवं अनेक ग्रामवासी धर्म लाभ लेने के लिए उपस्थित हुए।

ग्राम

▲आयोजकः

 

कबीर आश्रम (तत्वावधान) गायत्री परिवार ग्राम आंबा कदीम

 

रिपोर्टर केवल राम मालवीय

राजा दुबे

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email