आमला प्रकृति संरक्षण और पीड़ित मानव की सेवा ही सार्थक सृजन का उद्देश्य —- अनिल सोनी उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला सार्थक सृजन” के सदस्य अनिल सोनी पटेल का जन्मदिन सादगी, सेवा और पीड़ितों की सेवा के साथ मनाया गया, शुक्रवार सुबह ही सभी सदस्यों ने आमला के शासकीय अस्पताल में पहले पौधरोपण किया उसके बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं प्रसूता माताओं को फल व बिस्किट वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और शिशुओं के सुखद भविष्य की कामना की | इस अवसर पर सार्थक सृजन के संकल्प को दोहराते हुए उपस्थित अनिल सोनी पटेल, जयंत सोनी, यशवंतराव चडोकार,भोला वर्मा, विनय साहू, चंद्रशेखर सोनी, किशोर गुगनानी, मनोज विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि सार्थक सृजन अपने सदस्यों के जन्मदिवस और अन्य स्मरणीय दिवसों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण के अंतर्गत उचित स्थानों पर पौधरोपण कर उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के साथ पीड़ित मानव कल्याणार्थ सेवा कार्य करते हैं, आगे सभी सदस्यों ने यह भी कहा कि ऐसे पेड़ पौधे जो सुरक्षित नहीं हैं,उन्हें चिन्हित कर उनके पास पास ट्री गार्ड लगाकर उन्हें सुरक्षा प्रदान करेंगे और नियमित देखभाल कर उन्हें बड़ा किया जाएगा, आज पर्यावरण प्रदुषण विकराल रूप ले चुका है जिससे मानव एवं पशु पक्षी असहज महसूस करते हैं, शुद्ध हवा का अभाव है, भूमिगत जल लगातर नीचे जा रहा है,ऐसे में हमारा मुख्य कर्तव्य है कि हम अपने जन्म को सार्थक कार्यो में लगाकर कल्याणकारी कार्यों से समाज ,देश और प्रकृति का भला करें, आज विश्व के हालातों से लगता है, अत्यधिक विकास और लालच की प्रवृत्ति मानव की बड़ी भूल है विकास प्रकृति के संतुलन के साथ हो तो ही तालमेल होता है वर्ना तबाही निश्चित है, देशों का लड़ना इसी श्रेणी में आता है वर्चस्व और छीनने की प्रवृत्ति से पूरे विश्व पर संकट है, भारत की पौराणिक परम्पराओं का उद्देश्य सबके कल्याण का रहा है, इसे पुनर्स्थापित करना और अमल में लाना ही होगा | सार्थक सृजन के इस आयोजन में सदस्यों के अलावा डा.अशोक नरवरे, डा.राकेश बचले,बंटी सोनी, रूपलाल सोनी, दिलीप सोनी, शिवराम सिंह, कांति सोनी, गोलू जोंजारे, कुंजबिहारी सिक्केवाल,लोकेश सोनी उपस्थित थे | उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 98 Post navigation आमला ब्लॉक ग्राम देवठान में बिजली विभाग की लापरवाही से लाखों रुपए का गेहूं जलकर खाक , बिजली विभाग के लापरवाही से किसान परेशान , शॉर्ट सर्किट से बडी आगजनी की घटना आमला समाज सेवक श्री राजू मदान श्री मति विमल मदान की नातनीन ने किया आमला का नाम रोशन , नेशनल बेस्टसेलर सुची में टांप 100 में चयनित