आमला ब्लॉक ग्राम देवठान में बिजली विभाग की लापरवाही से लाखों रुपए का गेहूं जलकर खाक , बिजली विभाग के लापरवाही से किसान परेशान , शॉर्ट सर्किट से बडी आगजनी की घटना आमला मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के सुपरवाइजर विजय उइके लाइनमैन महेश पवार सुदामा पवार की लापरवाही से देवठान के किसान नीलम सिंह राजपूत की दोपहर में 12:30 डेढ़ एकड़ से में लगी गेहूं के फसल में सर्किट होने से आग लग गई वहीं पड़ोस किसान की भी लगभग एक एकड़ की गेहूं की फसल जली किसानों ने सुपरवाइजर एवं लाइनमेंन पर कार्यवाई की मांग प्रशासन से की आमला मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के अधिकारी कर्मचारियों के लापरवाही से आमला के लगभग एक दर्जन से अधिक किसानों की फसल रबी सीजन की ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से जलकर राख हो गई है लेकिन मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के कर्मचारीयो द्वारा लगातार पुराने लगे हुए केबल ट्रांसफर में लगे तारों को जोड़ने का काम नहीं कर रहा है आए दिन किसान की रवि की फसल गेहूं चना साथ सर्किट होने से जल जाती है विद्युत मंडल के अधिकारी अपना पल्ला झाड़कर शार्ट सर्किट होने का बहाना बात कर किसानो को गुमराह कर देते हैं और शासन इन्हें ऊट के मुंह में जीरा जैसा मुआवजा देकर प्रकरण को बंद कर देती है एक तरफ शासन किसानों को फसल बीमा मुआवजा देने की बात करती है वही किसान के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर बिजली के तार जो खुले हैं वहां केबल डालने का काम नहीं कर रही है जिसके कारण किसानों को प्रतिवर्ष रवि के मौसम में लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत के किसान नीलम सिंह का है जिनके द्वारा लगातार मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के सुपरवाइजर विजय उइके एवं लाइनमैन राजू पवार महेश पवार को लगभग 5 वर्षों से अपने खेत में लगे ट्रांसफार्मर को हटाने या ट्रांसफार्मर में लगे तारों को बदलने की लिए कई बार निवेदन किया गया लेकिन हर बार किसान की बातों को अनसुना करते रहे जिसका परिणाम यह हुआ कि आज देवठान के नीलम सिंह एवं उसके पड़ोस के खेत का लगभग ढाई एकड़ का गेहूं ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से जलकर राख हो गया नीलम सिंह की पत्नी पिकी ने तीन दिन पहले सुपरवाइजर विजयउइके को इस बात से अवगत कराया गया था कि ट्रांसफार्मर के तार खुले हैं कभी भी शार्ट सर्किट होकर हमारी फसल को नुकसान पहुंच सकता है ट्रांसफार्मर में केबल डाला जाए लेकिन नहीं डाल पाए और आज सुपरवाइजर एवं लाइनमैन की लापरवाही से लगभग डेढ़ लाख रुपए का गेहूं का नुकसान किसानों का हो गया जैसे ही ट्रांसफार्मर से आग की लपेट निकाल कर किस के खेत में लगी और फसल जलने लगी तो आजू-बाजू के किसानों ने देखा तो दौड़कर आग बुझाने आए पानी के संसाधन की कमी होने के कारण आपको काबू नहीं पा सके किसान नीलम सिंह ने 112 को सहायता के लिए मौके पर बुलवाया जब तक पूरी फसल जलकर राख हो गई थी फसल में आग लगते ही किसान नीलम सिंह ने सुपरवाइजर विजय उइके को अवगत कराया की देवठान में नीलम सिंह के खेत के ट्रांसफार्मर में आग लग गई है लाइन बंद की जाए लेकिन उन्होंने लाइन बंद नहीं की और नहीं मौके पहुंचे और आज की लपेट में किसान नीलम सिंह की बड़ी बेटी पत्नी और पड़ोस के किसान आग में झुलस गए जिसकी शिकायत थाना आमला में की गई किसान की मांग है कि फसल का नुकसान सुपरवाइजर एवं लाइनमैन से दिलाया जाए तथा उन्हें निलंबित कर कानूनी कार्रवाई की जाए उपप्रधान सपादकं राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 128 Post navigation आमला राम जन्म उत्सोव की रैली में उमड़ा जनसैलाब , समाज सेवक एवं मुस्लिम समाज ने भी रैली का किया स्वागत किया । जिसमें शारदा किराना स्टोर , प्रकाश मेडिकल स्टोर ,श्री श्याम समिति, पीर मंजिल मुस्लिम कमेटी ,मांग समाज, मेवा वाला, माझी समिति ,आयुष प्रिंटर्स, जय अंबे समिति, पूरन साहू किराना स्टोर, श्रीराम मार्केट, लक्ष्मी सब्जी मंडी , हरने परिवार, रमेश सोनी ,प्राचीन शिव मंदिर पुराना थाना ,सर्राफा व्यापारी स्वर्णकार सघ , आसिफ टेंडर्स , जावेद टेंडर्स, नंदिनी टेंडर्स ,लोगों ने श्री राम जन्म उत्सव की रैली में स्वागत किया और फल फ्रूट नाश्ता पानी शरबत लस्सी का इंतजाम किया गया था इन सभी लोगों का सहयोग रहा और इनकी प्रशंसा की जा रही आमला प्रकृति संरक्षण और पीड़ित मानव की सेवा ही सार्थक सृजन का उद्देश्य —- अनिल सोनी