बलून दौड़ , गेड़ी दौड़ ,गोला फेक,रस्सा कसी,लोकनृत्य,रंगोली संतुलन ,उत्साह और सामुदायिक जुड़ाव का प्रतीक *आनंद उत्सव 2026 का आनंद ग्राम सिमोरी में भव्य आयोजन रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 मध्यप्रदेश शासन के आनंद विभाग की राज्य आनंद संस्थान द्वारा मध्यप्रदेश के दस हजार से अधिक स्थानों पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के सहयोग से 14 से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में जिले के एक मात्र आनंद ग्राम सिमोरी में यह आयोजन किया गया आंनदक और ताप्ती आनंद क्लब के शैलेंद्र बिहारिया और सचिव बलराम पवार ने बताया कि ग्राम पंचायत सिमोरी में आयोजित आनंद उत्सव में सिमोरी,रातामाटी, डोक्या के ग्रामीण शामिल हुवे आनंद उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी संतोष बडौदे,ग्राम सरपंच रामप्रसाद उईके, पंच भूता बडौदे,दशन धुर्वे,नामदेव बडौदे,अजय बडौदे,रामकली धुर्वे, पुरन धुर्वे,बैतूल से मां शारदा सहायता समिति के हिमांशु सोनी,निमिष मालवीय,डॉक्टर सागर बिँझाड़े,जनशिक्षक प्रीतमसिंह मरकाम , पंच विष्णु धुर्वे,उपस्थित थे राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना के गायन से कमलती चौहान ने कार्यक्रम का प्रारंभ किया इसके बाद ग्रामीणों की रंगीली प्रतियोगिता, बलून दौड़ संतुलन प्रतियोगिता,गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता,रस्सा कसी,गोला फेक,जनजातीय लोक नृत्य,गायन प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही जिसमें ग्रामीणों ने सहभागिता की इस अवसर पर नशा नाश की जड़ नाटक का मंचन भी किया गया जिसके माध्यम से ग्रामीण जनों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया इस नाटक को देखकर नशे के दुष्परिणाम देख सभी स्तब्ध रह गए कार्यक्रम में सबसे प्रभावी नाटक मंचन सेव ट्री रहा जिसको देखकर प्रांगण में उपस्थित सभी की आंखें नम हो गई । कार्यक्रम में शिक्षिका ममता गौहर,राधिका पटिया,जलदीप वर्मा,पूनम रघुवंशी,श्यामजी परते,मंगलमूर्ति पाटणकर,हरिशंकर धुर्वे,संतोष वरकड़े,बाबूलाल धुर्वे ने विजेता प्रतिभागियों का सम्मान किया। इस अवसर पर एच मार्ट ओर शारदा समिति द्वारा निर्धन परिवारों को ठंड से बचने हेतु उच्च गुणवत्ता के कंबल बाटे गए। इस अवसर पर शैलेंद्र बिहारिया ने कहा संतुलन, उत्साह और सामुदायिक जुड़ाव का प्रतीक है, जो पारंपरिक खेलों और ग्रामीण जीवन शैली को जीवित रखता है, साथ ही किसानों के कृषि उपकरणों और पशुधन की पूजा से भी जुड़ा है, जो स्वास्थ्य और समृद्धि लाता है। आनंद उत्सव मध्यप्रदेश के दस हजार क्लस्टर में आयोजित किया जा रहा है यह उत्सव जीवन में उत्सव उमंग लाकर जीवन से निराशा दूर करता है। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 64 Post navigation आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम पंचायत डोडी में हिंदू सम्मेलन एवं समरस भोज आयोजित ग्राम खड़ी हाट में श्री मदभागवत कथा एवम् विराट हिंदू सम्मेलन आष्टा नि प्र ग्राम खड़ी हाट में विगत सात दिवस से चली आ रही श्रीमद भागवत कथा का समापन विराट हिंदू सम्मेलन