आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम पंचायत डोडी में हिंदू सम्मेलन एवं समरस भोज आयोजित

रिपोर्टर केवल राम मालवीय इन्दौर

Screenshot 2026 01 19 11 19 09 845 Com.whatsapp 300x123

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को ग्राम पंचायत डोडी में भव्य हिंदू सम्मेलन एवं समरस भोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता एवं नगरवासी शामिल हुए।
कार्यक्रम से पूर्व समाज जागरण के उद्देश्य से हनुमान विनायक बजरंग मंडल,मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पहुँची। यात्रा के दौरान गूंजते धार्मिक जयघोषों से संपूर्ण नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

Screenshot 2026 01 19 11 19 19 520 Com.whatsapp 300x151
हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए भगवानसिंह सह विभाग कार्यवाह राजगढ़ ने कहा कि हिंदू समाज को अब जागृत और संगठित होना होगा। उन्होंने कहा कि यदि समाज संगठित नहीं होता है तो इतिहास स्वयं को दोहराता है। जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव को त्याग कर एकजुट रहने का आह्वान करते हुए उन्होंने चेताया कि समाज की उदासीनता ही गुलामी और आक्रमण का मार्ग प्रशस्त करती है।एवं संत धर्मेंद्र जी अग्नि होत्री का समाज को एकजुट एवं अपनी आने वाली पीढ़ी को सनातन की शिक्षा देने का आशीर्वाद दिया
सम्मेलन में वक्ताओं ने सनातन धर्म की रक्षा, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित में संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। आयोजन को लेकर नगर में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की तैयारियों में विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे रहे।

Screenshot 2026 01 19 11 19 15 390 Com.whatsapp 300x135
इस अवसर पर संपूर्ण नगर को भगवा ध्वजों एवं बैनरों से सजाया गया, जिससे धार्मिक एवं उत्सवपूर्ण वातावरण बना रहा। सम्मेलन के पश्चात समरस भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों एवं समाज के लोगों ने सहभागिता कर सामाजिक एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता पर आधारित भावनात्मक प्रस्तुति दी गई। एक बालक द्वारा सुदामा की भूमिका निभाई गई, जिसमें भगवान कृष्ण द्वारा सुदामा के आँसू पोंछने एवं पुष्पों से स्वागत का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस मार्मिक प्रसंग को देखकर उपस्थित श्रद्धालुओं की आँखें नम हो गईं और पूरा परिसर “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा।
सभी धर्मों, जातियों एवं हिंदू समाज के लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए समिति एवं आयोजकों को धन्यवाद दिया।

रिपोर्टर केवलराम मालवीय

Screenshot 2025 12 11 21 44 06 476 Com.google.android.youtube 300x287

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email