आमला विकास खण्ड स्तरीय गणित विज्ञान सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया- एस डी एम शैलेंद्र बडोनिया ने देख कर की तरीफ , उज्जवल भविष्य की कामना

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2026 01 08 19 13 01 264 Com.whatsapp 300x169
राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार आज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमला में जन शिक्षा केन्द्र से विभिन्न विधाओं के प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त मॉडल गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व नाटक गीत प्रश्नमंच की प्रदर्शनी का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री शैलेन्द्र बड़ोनिया जी के मुख्य आतिथ्य में किया गया | सर्व प्रथम मुख्य अतिथि श्री बड़ोनिया जी के द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण पूजनअर्चन व फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया

तत्पश्चात विषयवार मॉडल का अवलोकन किया गया साथ में मुख्य रूप मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नितिन बिंजवे जी विकास खण्ड स्रोत समन्वयक श्री मनीष धोटे जी शाला प्राचार्य श्रीमती साल्वे मैडम व मॉडल चयन समिति के सदस्यो के द्वारा मॉडल का अवलोकन कर अंक प्रदान किए गए जिन्हें पोर्टल पर इंट्री के पश्चात प्रथम द्वितीय स्थान का चयन होगा|

IMG 20260108 WA0163 300x169
विकास खण्ड से प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र विषयवार मॉडल का जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदर्शन करेंगे| विकास खण्ड की विभिन्न शालाओं से अपना मॉडल लेकर आए छात्र छात्राओं व शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री बड़ोनिया जी द्वारा बताया गया कि यह प्रदर्शनी निश्चित ही बच्चो को अपनी प्रतिभा निखारने व आगे बढ़ने में मिल का पत्थर साबित होगी विकास स्रोत समन्वयक श्री धोटे जी द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन सर्व प्रथम शाला स्तर पर किया गया जिसमें विषयवार प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त बच्चो ने जन शिक्षा केन्द्र स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लिया तत्पश्चात जन शिक्षा केन्द्र से प्रथम द्वितीय स्थान पर चयनित बच्चो का प्रदर्शन आज विकास खण्ड स्तर पर किया गया है

Screenshot 2025 10 23 08 56 38 006 Com.android.chrome 253x300

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 300x233

यहां से चयनित प्रथम व द्वितीय विषयवार मॉडल के बच्चे अब जिला स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे प्रदर्शनी को विधिवत सम्पन्न कराने में बीएसी श्री साहेबराव कोशे श्रीमती मीनाक्षी धोटे,अजय सिंह परमार जन शिक्षक श्री अमर सिंह चौहान, मानवेंद्र सिंह सिसोदिया,जितेंद्र पवार, सुबेर यादव राजेश बेले, ओम प्रकाश साहू,नरेश प्रधान, दिनेश बिसंदरे, निलेश बाघमारे का विशेष सहयोग रहा |

Screenshot 2025 09 23 11 22 25 446 Com.whatsapp 295x300
विकास खण्ड स्तरीय प्रदर्शनी प्रभारी श्री अजय सिंह परमार के द्वारा आए सभी अतिथियों के आभार व्यक्त कर प्रदर्शनी का समापन किया गया

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

IMG 20210323 185553 247x300

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS
Follow by Email