Betul थाना यातायात 7 जनवरी 26 सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में कमी लाने एवं यातायात सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Betul आज दिनांक 07 जनवरी 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, बैतूल में पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन एवं अतरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी द्वारा विगत वर्ष 2025 में घटित सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा को लेकर समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं समस्त थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक एवं यातायात प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया https://firstkhabarbharat.in.net/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260107-WA0217.mp4 जिसमे डिस्ट्रिक्ट रोलआउट(DRM)द्वारा eDAR में रोडएक्सीडेंट डाटाएंट्री का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया— वर्ष 2025 में घटित सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की समीक्षा। एक ही स्थान पर बार-बार होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में सड़क डिजाइन की खराबी के कारणों का विश्लेषण। एक्सीडेंट प्रोन एरिया एवं ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए जाने पर चर्चा। चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं सड़क की खामियों के रेक्टिफिकेशन कार्य कराए जाने हेतु संबंधित रोड एजेंसियों को पत्राचार करने के निर्देश। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों पर भी प्रकाश डाला गया, जिनमें— लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना शराब पीकर वाहन चलाना नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाना टी-जंक्शन एवं अवैध कट पॉइंट से वाहन निकालना रॉन्ग साइड वाहन चलाना सवारी वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाना कृषि यंत्रों एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली में निर्धारित सीमा से अधिक ऊँचाई तक माल परिवहन मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाना P लंबी दूरी तक वाहन चलाने से नींद आने के कारण दुर्घटनाएँ हाईवे पर अवैध पार्किंग करने से पीछे से वाहनों की टक्कर होना पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सतत निगरानी, प्रभावी प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से ठोस एवं निरंतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे जिले में सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सके। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 76 Post navigation Amla बस स्टैंड एवं वार्ड क्रमांक 18 में सावित्रीबाई फुले की जयंती बनाई गई आमला विकास खण्ड स्तरीय गणित विज्ञान सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन