आष्मा मासििक ब्लॉक स्तरीय समीक्षा (BPMU) बैठक
स्थान: जनपद शिक्षा केंद्र, आष्टा, जिला सीहोर
दिनांक: 11/12/2025

Screenshot 2025 12 11 18 40 48 868 Com.whatsapp 1 300x200

रिपोर्टर केेवल राम मालवी इन्दौर

 

 

शिक्षा केंद्र द्वारा संचालित मिशन अंकुर (FLN) कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 11/12/2025 को जनपद शिक्षा केंद्र, आष्टा के सभागार में BRCC श्री अजब सिंह राजपूत की अध्यक्षता में मासिक BPMU समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आष्टा विकासखंड के जनशिक्षक, विकासखंड अकादमिक समन्वयक (BAC), MIS, जिला शिक्षा कार्यालय से श्री चंद्रशेखर वर्मा (APC) एवं सुश्री फूलवती राठौर (APC – जेंडर), मिशन अंकुर से जिला प्रभारी श्री सुमन स्वर्णकार तथा अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Screenshot 2025 12 11 18 40 52 728 Com.whatsapp 300x197

 

बैठक में मिशन अंकुर के ब्लॉक स्तरीय क्रियान्वयन की प्रगति, विद्यालयों में आने वाली चुनौतियों तथा FLN (Foundational Literacy and Numeracy) के प्रभावी संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला शिक्षा कार्यालय से श्री चंदर सिंह वर्मा ने जनशिक्षकों को मेंटरिंग प्रोटोकॉल का निर्देशानुसार पालन करने हेतु मार्गदर्शन दिया। वहीं, सुश्री फूलवती राठौर ने FLN लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कक्षा शिक्षण प्रक्रिया की सघन मॉनिटरिंग तथा शिक्षकों को अकादमिक सहयोग प्रदान करने में जनशिक्षकों की भूमिका को अत्यंत महत्त्वपूर्ण बताया।

बैठक के दौरान निम्न निर्णय लिए गए:

• बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु प्रत्येक विद्यालय में अभिभावक संपर्क रजिस्टर रखना अनिवार्य होगा तथा कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों से घर जाकर संपर्क सुनिश्चित किया जाएगा।
• BPMU बैठकों के निर्णयों की समीक्षा आगामी संकुल स्तरीय बैठकों में की जाएगी।
• मेंटर्स द्वारा Education MP App के अवलोकन बिंदुओं के आधार पर ही विद्यालयों को फीडबैक दिया जाएगा।
• शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन मासिक ट्रैकर में FLN डेटा सही एवं पूर्ण रूप से भरने एवं उसके सत्यापन की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक का समापन BRCC श्री अजब सिंह राजपूत द्वारा इस आह्वान के साथ किया गया कि सभी जनशिक्षक अपने कार्यक्षेत्र के शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मिशन अंकुर के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें। उपस्थिति रहे अनिल कुमार श्रीवास्तव, देवजी मेवाड़ा, नारायण सिंह मेवाड़ा, मनोज कुमार विश्वकर्मा, श्रीमती शालिनी सारसिया, हरेंद्र सिंह ठाकुर, एवं अजीम प्रेम जी फाउंडेशन की टीम,समस्त जनशिक्षक उपस्थिति रहे

रिपोर्टर केवल राम मालवी इन्दौर

  1. Screenshot 2025 12 11 21 44 06 476 Com.google.android.youtube 1 300x287
Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email