स्वदेशी संकल्प यात्रा रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 पांढुरना (मध्य प्रदेश) से शुभारंभ 1 दिसंबर 2025 अखिल भारतीय व्यापारी परिषद (CAIT) एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में स्वदेशी संकल्प यात्रा का शुभारंभ 15 अक्टूबर 2025 को नागपुर (महाराष्ट्र) से हुआ। यह राष्ट्रव्यापी यात्रा वर्तमान में महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ के विभिन्न नगरों में सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। मध्य प्रदेश में इस महत्वपूर्ण यात्रा का शुभारंभ 1 दिसंबर 2025 को पांढुरना गुरु देव सेवा मंडल जय स्तंभ चौक से किया जाएगा। इस अवसर पर यात्रा को हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराने वाले विशिष्ट अतिथिगण– माननीय श्री बी. सी. भरतिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष, CAIT श्री सुनील अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष, CAIT श्री प्रकाशचंद उइके अनुसूचित जनजाति आयोग के विधिक सलाहकार। श्री सुधीर दाते, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ प्रदेश, स्वदेशी जागरण मंच। श्री केशव दुबौलिया, संगठन मंत्री, मध्य भारत प्रांत। श्री संदीप घाटौड़े, पांढुरना नगर पालिका अध्यक्ष। तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे। पांढुर्णा से निकल कर रथ यात्रा सायं 04 बजे मुलताई पहुंचेगी वहां से सायं 07 बजे आमला व रात्रि विश्राम बैतूल करेगी। दिनांक 02 दिसंबर को रथ का बैतूल शहर में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण करने के पश्चात गंज में 02 बजे सभा के बाद चिचोली के लिये रवानगी होगी। स्वदेशी संकल्प यात्रा का उद्देश्य। जैसा कि सर्वविदित है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय मिशन—आत्मनिर्भर भारत—देश को आर्थिक सशक्तिकरण की नई दिशा प्रदान कर रहा है। “वोकल फ़ॉर लोकल”के आह्वान तथा “स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ”के राष्ट्रीय नारे को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से स्वदेशी जागरण मंच एवं लगभग 7 करोड़ व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला अखिल भारतीय संगठन CAIT मिलकर यह यात्रा देशभर में आयोजित कर रहे हैं। CAIT सदैव व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके हितों की रक्षा तथा सरकार के साथ सकारात्मक संवाद बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभाता आया है। यात्रा के दौरान मुख्य संदेश। यात्रा के क्रम में नागरिकों को— कौन से उत्पाद भारतीय स्वदेशी हैं और कौन से विदेशी — इसकी पहचान करने का सरल व व्यापक मार्गदर्शन, स्वदेशी वस्तुओं की खरीद से देश की विदेशी मुद्रा की बचत, देश की पूँजी का देश के उद्योगपतियों के पास बने रहने से उद्योग विस्तार को मिलने वाला बल, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से रोजगार सृजन तथा नए उद्योगों के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकसित होने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। स्वदेशी को अपनाकर हम न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि अपने भविष्य को भी सुरक्षित और समृद्ध बनाते हैं। अंतिम संदेश। हम भारतीय हैं। स्वदेशी हमारा नारा ही नहीं, हमारा संकल्प है। नए भारत की मजबूत नींव—स्वदेशी उत्पाद, स्वदेशी उद्योग और स्वदेशी सोच। स्वदेशी अपनाओ — देश बचाओ। आज इस कार्यक्रम के निमित्त वन विश्राम गृह में प्रेस वार्ता की गई जिसे श्री राजीव जी खंडेलवाल प्रांतीय महामंत्री, कैट सदा प्रभारी मध्य प्रदेश स्वदेशी संकल्प यात्रा ने संबोधित कियाल उक्त पत्रकार वार्ता में श्री मनजीत सिंह साहनी जिला अध्यक्ष सुभाष बुधराजा प्रदेश मंत्री नितिन बेहुने जिला उपाध्यक्ष बृजेश पोपट एवं नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश छगानी नगर मंडल उपाध्यक्ष पंकज नाइक नगर मंडल कोषाध्यक्ष भूपेंद्र करेरा एवं प्रेस क्लब से अजय तावरे और दीपक रावल गुड्डू कावले सुधीर नंदेकर तथा श्री शिव किशन पाल बैतूल एवं अनेक स्वजन उपस्थित रहे। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 64 Post navigation बैतूल कार्यालय पुलिस अधीक्षक 29 नवंबर 25 उप पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम रेंज द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल का वार्षिक निरीक्षण संपन्न Amla राम भक्त हनुमान समिति रेलवे कॉलोनी हाकी ग्राउंड द्वारा 16 वर्षों से हर शुक्रवार को सरकारी अस्पताल में फल फ्रूट बिस्कुट चाय नाश्ता बाट कर वर्षगांठ बनाई, रेलवे ड्राइवर मुन्ना गुप्ता ने सेवा करने का संकल्प लिया