बैतूल कार्यालय पुलिस अधीक्षक 29 नवंबर 25 उप पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम रेंज द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल का वार्षिक निरीक्षण संपन्न

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 11 29 20 51 19 797 Com.whatsapp 300x176

 

आज दिनांक 29 नवंबर 2025 को उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) नर्मदापुरम रेंज श्री प्रशांत खरे द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैतूल का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सैफा हाशमी, थाना प्रभारी गंज एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

*गार्ड ऑफ ऑनर एवं प्रारंभिक निरीक्षण*

Screenshot 2025 11 29 20 51 30 518 Com.whatsapp 300x157

* DIG नर्मदापुरम रेंज के आगमन पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सलामी गार्ड द्वारा बेहतरीन टर्नआउट के साथ गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों के टर्नआउट एवं अनुशासन की जाँच की।

* इसके पश्चात कार्यालय का औपचारिक निरीक्षण प्रारंभ किया गया।

*वार्षिक अपराध समीक्षा एवं शाखाओं का निरीक्षण*

Screenshot 2025 11 29 21 09 02 908 Com.whatsapp 300x179

*निरीक्षण के दौरान श्री खरे द्वारा—*

* वर्ष भर की अपराध समीक्षा की गई।

* पुलिस अधीक्षक कार्यालय की समस्त शाखाओं का बारी-बारी से निरीक्षण किया गया।

* शाखाओं में रखे अभिलेखों का अवलोकन, रिकॉर्ड संधारण, साफ-सफाई एवं कार्यालयीन व्यवस्था को संतोषजनक पाया गया।

Screenshot 2025 11 09 09 15 07 447 Com.whatsapp 300x300

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 300x233

* इसके साथ ही उन्होंने थानों एवं कार्यालयों में— अपराधों के त्वरित निराकरण, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, लंबित प्रकरणों तथा शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

*अस्त्र-शस्त्र, वाहन शाखा एवं पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण*

DIG महोदय द्वारा रक्षित केंद्र बैतूल में— वाहन शाखा, आरमोरी शाखा तथा अस्त्र- शस्त्रों के भंडारण व रख-रखाव का निरीक्षण कर इनकी सुरक्षा एवं नियमित संधारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
साथ ही सभी शासकीय वाहनों के नियमित मेंटेनेंस एवं सरकारी वाहन चालकों को वर्दी में ही ड्यूटी करने हेतु भी निर्देशित किया गया। पुलिस कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान रेडियो शाखा, डायल 112 एफएसएल शाखा एवं फिंगरप्रिंट शाखा का निरीक्षण किया गया.

Screenshot 2025 10 23 08 56 38 006 Com.android.chrome 253x300

*अधिकारियों-कर्मचारियों को मार्गदर्शन*

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि—

* अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण लगन, निष्ठा एवं ईमानदारी से करें,

* कानून-व्यवस्था ड्यूटी, वीआईपी ड्यूटी, धरना-प्रदर्शन, चल समारोह तथा विशेष अवसरों पर

* जनता के साथ बेहतर समन्वय, विनम्र व्यवहार एवं दृढ़तापूर्वक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

*जिला बैतूल के प्रकरणों की स्थिति प्रस्तुत*

Screenshot 2025 09 23 11 22 25 446 Com.whatsapp 295x300

पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा जिले के समस्त थानों में पंजीकृत आपराधिक प्रकरणों की वर्तमान स्थिति, निराकरण एवं लंबित मामलों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।

निरीक्षण का समापन

*निरीक्षण उपरांत DIG नर्मदापुरम रेंज श्री प्रशांत खरे द्वारा—*

कार्यालय की साफ-सफाई, रजिस्टरों के सटीक संधारण, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्तम टर्नआउट को संतोषजनक बताया और भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करने के निर्देश प्रदान किया

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 08 05 10 12 12 546 Com.google.android.youtube 300x162

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email