Amla लाइफ कॅरियर सीबीएसई स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला – नगर के पहले प्रायवेट सीबीएसई स्कूल लाइफ कॅरियर सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य, थाना प्रभारी राजेश सातनकर के विशिष्ट आतिथ्य तथा हाईकोर्ट एडवोकेट शाहिद उल्ला बेग की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात् छात्र चैतन्य सिंह मानकर एवं ग्रुप के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी। स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों ने प्रारंभ में माता-पिता,नाना-नानी,दादा -दादी को समर्पित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसने सभी उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। बालिका संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, बाल मजदूरी, दहेज प्रथा पर आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सन्देश दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नाट्य व नृत्य ने बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों को भारत माता की जय के नारे लगाने के लिए विवश कर दिया और सारा वातावरण ही देशभक्ति मय हो गया। महिला वर्ल्ड कप,भारत के विभिन्न त्यौहार,विभिन्न राज्यों के नृत्य जैसे गुजरात का गरबा, पंजाब का भांगड़ा, छंत्तीसगड़ का गोडी, राजस्थान का घूमर, मल्हारी तथा देश देशभक्ति प्रस्तुतियों ने सभी पालकों की तालियां बटोरी। स्कूल के विद्यार्थियों चैतन्य सिंह मानकर,मान्या वाधवा, चेतना, सम्मुख धामोड़े, एवं अलवीरा बेग ने भी कर्णप्रिय गीतो से समा बांधा। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती शिवली गोस्वामी द्वारा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की उपलब्धियों एवं प्रगति संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से पालकों को अवगत कराया ।तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान ने अपने मुख्य आतिथ्य उदबोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विघार्थियों को उचित मंच प्रदान करते है जिससे विघार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। अपने विशिष्ट आतिथ्य उदबोधन में थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने कहा कि विद्यालय में होने वाले वार्षिक उत्सव की विघार्थी वर्ष भर प्रतीक्षा करते है। और इसके लिए आवश्यक तैयारियाॅ भी करते है। सांस्कृतिक कार्यक्रम विघार्थियों के सर्वागींण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। समाजसेवी मनोज विश्वकर्मा ने विद्यालय की पिछले दो दशकों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे आमला का गौरव बताया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले खिलाडी पीयूष पवार, रक्षा कोकाटे एवं अन्वी चौकीकर को उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी मनोज वाधवा,विद्यालय के विधिक सलाहकार एडवोकेट हसीब बेग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका सोनिका जोशी ने किया तथा एडवोकेट शाहिद उल्लाह बेग ने अतिथियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जन समुदाय का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 63 Post navigation आमला केंद्रीय मंत्री डीडी उईके एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे की मुख्य अतिथि में शक्ति सवंर्धन गायत्री महायज्ञ स्थान का भूमि पूजन Betul नमस्ते सदा वत्सले मातृ भूमि मिशन घर घर दस्तक अभियान आज अभियान का 42 वा दिन बैतूल जीतेगा कैंसर हारेगा _पिंकी भाटिया , दीप मालवीय।