आमला केंद्रीय मंत्री डीडी उईके एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे की मुख्य अतिथि में शक्ति सवंर्धन गायत्री महायज्ञ स्थान का भूमि पूजन रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 आमला 23 नवंबर रविवार को प्रातः 11 बजे रेल्वे स्टेडियम हवाई पट्टी आमला में संपन्न होगा। इसके पहले प्रातः 9 बजे गायत्री परिवार के सभी परिजन गायत्री प्रज्ञा पीठ आमला में एकत्रित होकर शोभा यात्रा के रूप में यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे।प्रातः प्राप्त जानकारी अनुसार गायत्री महायज्ञ हेतु शांतिकुंज हरिद्वार से प्रतिनिधि का आगमन हो चुका है। तथा वे जगह जगह नव चेतना केंद्रों पर गोष्ठी भी ले रहे है। गायत्री परिवार आमला ने भूमि पूजन कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत सरकार के जन जातीय कार्य मंत्री माननीय श्री डीडी उइके जी एवं विशेष स्थिति क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री डॉ योगेश पंडाग्रे जी होंगे। इस अवसर पर गायत्री परिवार उप जोन समन्वयक श्री दिनेश देशमुख जी,जिला समन्वयक श्री डॉ कैलाश वर्मा जी भी विशेषत रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जिले भर से गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी , नव चेतना केंद्रों के प्रभारी,महिला मंडल,प्रज्ञा मंडल सहित यज्ञ आयोजन समिति के सदस्यगण भी उपस्थित रहेंगे। गायत्री परिवार द्वारा महायज्ञ हेतु शक्ति कलश का तहसील के लगभग सभी 155 ग्रामों में भ्रमण की यात्रा और घर घर निमंत्रण संदेश देने का कार्य भी पूर्ण हो चुका है । महिला मंडल द्वारा आमला के अलग अलग वार्डो में सामूहिक मंत्र जप और दीपयज्ञ केमाध्यान से निमंत्रण संदेश भी दिया जा रहा है। गायत्री महायज्ञ के लिए बनी 27 विभिन्न समितियों ने उत्साह पूर्वक अपना अपना कार्य शुरू कर दिया है।क्षेत्र में इस महायज्ञ को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।आमला की पावन भूमि पर 21 वर्षों के बाद शौभाग्य से शताब्दी वर्ष का महत्वपूर्ण आयोजन आमला गायत्री परिवार को मिला रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 176 Post navigation 🚨ब्रेकिंग न्यूज़: बैतूल में 9.84 करोड़ की सबसे बड़ी साइबर लूट का पर्दाफाश, मृत व्यक्ति का बैंक खाता भी बना गिरोह का औजार!🚨 Amla लाइफ कॅरियर सीबीएसई स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया ।