Betul क्रांति सूर्य धरती आबा को लहू दान देकर याद किया।रक्तदान कर मनाई जयंती

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 11 16 09 26 06 290 Com.whatsapp 300x134

मां शारदा सहायता समिति द्वारा क्रांति सूर्य भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर अपना लहू देकर याद किया गया इस अवसर पर संस्था के शैलेंद्र बिहारिया ने बताया कि महेंद्र प्रजापति ,विनय शिवहरे ,भानु चंदेलकर, कोजेम भाई जिनका ओ नेगेटिव रक्त समूह है रक्तदान करने पहुंचे लेकिन नेगेटिव ग्रुप होने के कारण विनय शिवहरे और महेंद्र प्रजापति का ही रक्त लिया गया एवं बाकी रक्तदाताओं को विषम परिस्थितियों हेतु सुरक्षित रखा गया ।

Screenshot 2025 11 16 09 26 19 215 Com.whatsapp 300x141
इस अवसर पर डॉक्टर नूतन राठी,संजय शुक्ला,हिमांशु सोनी,दीप मालवीय,निमिष मालवीय,विजित नागपुरे,शैलेंद्र बिहारिया ने रक्तदान करने वाले वीरों को पौधा,प्रमाणपत्र,बिरसा मुंडा का छायाचित्र भेट कर सम्मान किया l

Screenshot 2025 11 09 09 15 07 447 Com.whatsapp 300x300
इस अवसर पर विनय शिवहरे जी का भी जन्मदिन मनाया गया संजय शुक्ला और हिमांशु सोनी ने कहा कि जन्मदिन पर जयंती अवसर पर रक्तदान करना एक प्रेरक कार्य है इनका रक्त थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को लगा है जिससे बच्चो का जीवन बचेगा इस अवसर पर शैलेंद्र बिहारिया और दीप मालवीय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक भी थे। उन्होंने तत्कालीन जनजातीय समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे अंध-विश्वास, जाति-भेद, नशाखोरी, जातीय संघर्ष और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाई।

Screenshot 2025 09 23 11 22 25 446 Com.whatsapp 295x300

Screenshot 2025 10 23 08 56 38 006 Com.android.chrome 253x300

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 3 300x233

उन्होंने अपने अनुयायियों को शिक्षा का महत्व समझाया और उन्हें एकता में रहने का संदेश दिया। बिरसा मुंडा ने “बिरसाइत” नामक एक धार्मिक आंदोलन भी चलाया, जिसमें उन्होंने अपने अनुयायियों को आचार-विचार की शुचिता, सादगी और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। हमें भी सादगी से रहना चाहिए।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 08 05 10 12 12 546 Com.google.android.youtube 300x162

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email