आमला लाइफ़ कैरियर सीनियर सेकेंडरी सी.बी.एस.ई. स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला में विशाल बाल मेले का आयोजन

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 11 15 10 53 52 493 Com.whatsapp 300x190

आमला – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बाल दिवस के उपलक्ष्य में नगर के भीमनगर स्थित लाइफ़ कैरियर सीनियर सेकेंडरी सी.बी.एस.ई. स्कूल एवं यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल आमला के संयुक्त तत्वाधान में विशाल बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी, पुलिस स्टेशन आमला राजेश सातनकर मुख्य अतिथि रहे। विकासखण्ड स्रोत समन्वयक, जनपद शिक्षा केंद्र आमला मनीष धोटे, नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, आर.पी.एफ. इंस्पेक्टर शिवराम सिंह विशिष्ट अतिथि रहे तथा मध्यप्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर के अधिवक्ता शाहिद उल्लाह बेग ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

Screenshot 2025 11 15 10 54 11 992 Com.whatsapp 300x198

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। बाल मेले में विभिन्न व्यंजनों, पेय पदार्थों तथा खेलों के लगभग 100 स्टॉल विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए। विद्यार्थियों के मनोरंजन हेतु विभिन्न प्रकार के झूले भी लगाए गए। राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिताओं में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके स्वर विहार ग्रुप आमला के महेन्द्र सिंह मानकर, छात्र चैतन्य सिंह मानकर, छात्रा मान्या वाधवा, भोपाल की गायिका रिचा निगम, अरनेश देव, इयाना देव, तथा छिंदवाड़ा की गायिका पीहू ने आकर्षक गीतों के माध्यम से उपस्थित

Screenshot 2025 11 09 09 15 07 447 Com.whatsapp 300x300

अतिथियों एवं जनसमुदाय का मन मोह लिया। अपने मुख्य अतिथि उद्बोधन में टी.आई. राजेश सातनकर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को उपयुक्त मंच प्राप्त होता है, जिससे उनके बहुमुखी विकास में सहायता मिलती है। विशिष्ट अतिथि उद्बोधन में बी.आर.सी. मनीष धोटे ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बाल दिवस के महत्व को रेखांकित किया।

Screenshot 2025 11 15 10 54 41 632 Com.whatsapp 300x179

इस अवसर पर गायत्री हाथिया संकुल प्राचार्या, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अधांरिया, नगरपालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, समाजसेवी मनोज विश्वकर्मा, व्यापारी संघ आमला के अध्यक्ष संजय साहू, सचिव हेमंत गुगनानी, समाजसेवी प्रदीप ठाकुर, संस्था के विधिक सलाहकार एडवोकेट हसीब बेग, पार्षद ओमवती विश्वकर्मा, सुधा नारे, दीक्षा मयूर सूरजेकर, राकेश शर्मा, ममता धामोड़े, समाजसेवी विजय पारधी, प्रदीप कोकाटे, लाइफ कैरियर सीनियर सेकेंडरी सी.बी.एस.ई. स्कूल की प्रभारी प्राचार्या निशा, यूनिवर्सल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्रभारी प्राचार्या रश्मि सोनी, शिक्षक लक्ष्मण धोटे, कृष्णा बोरकर, शेख आरिफ, कोमल निरापुरे, लक्ष्य गुरनानी, श्रीराम कोकाटे, किशोरी लाल सोनपुरे, अमित पटवारी, प्रणयदीप पोटफोड़े तथा शिक्षिका मनीषा रावत एवं शिवली गोस्वामी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका सोनिका जोशी द्वारा किया गया

Screenshot 2025 09 23 11 22 25 446 Com.whatsapp 295x300

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 3 300x233

Screenshot 2025 10 23 08 56 38 006 Com.android.chrome 253x300

तथा अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट शाहिद उल्लाह बेग ने अतिथियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 08 05 10 12 12 546 Com.google.android.youtube 300x162

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

RSS
Follow by Email