बैतूल थाना यातायात 4 नवंबर 25 चुनरी यात्रा के दौरान खेड़ी फॉरेस्ट बेरियर से केरपानी तक ट्रैक्टर-ट्रालियां, मध्यम एवं भारी वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 दिनांक 05.11.2025 को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी *कार्तिक पूर्णिमा* के अवसर पर ताप्ती घाट एवं बारह लिंग मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन तथा मां ताप्ती की भव्य चुनरी यात्रा आयोजित की जा रही है। यह यात्रा प्रातः 07:00 बजे बैतूल से प्रारंभ होकर गेंदा चौक – करबला घाट – तितली चौराहा – धनोरा – भड़ूस – महदगांव – खेड़ी सावलीगढ़ होते हुए ताप्ती घाट तक जाएगी। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ एवं लगातार आवागमन के कारण यातायात दबाव अधिक रहेगा। *यातायात प्रतिबंध –* खेडी से केरपानी तक मार्ग की चौड़ाई कम होने एवं घुमावदार घाट क्षेत्र होने के कारण खेड़ी फॉरेस्ट बेरियर से केरपानी तक ट्रैक्टर-ट्रालियां, मध्यम वाहन एवं सभी प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। परतवाड़ा की दिशा से आने वाले भारी वाहन गुदगांव चौपाटी से खेड़ी सावलीगड़ एवं खेड़ी सावलीगढ़ से गुदगांव चौपाटी की दिशा में जाने वाले भारी एवं मध्यम वाहन (ट्रक, 407)चुनरी यात्रा की अवधि में पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। इसी प्रकार आठनेर से कोलगांव कि ओर बडोरा से आठनेर की ओर *श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों हेतु अपील –* सभी श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से अपील है कि यातायात पुलिस का सहयोग करें एवं निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करें – * व्यवसायिक मालवाहक ट्रक, 407 इत्यादि उपरोक्त दिनांक को सुरक्षित स्थान होटल, ढाबा ट्रक ले वाय आदि स्थानों पर कार्तिक मेला समाप्ति तक खड़े रखने होंगे यातायात निकरें ।का पालन करें। * तेज गति से वाहन न चलाएं। * तीन सवारी न बैठें। * शराब पीकर वाहन न चलाएं। * मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाएं। * सवारी वाहनों में निर्धारित संख्या से अधिक यात्री न बैठाएं। * ट्रैक्टर-ट्रालियों में यात्रियों का परिवहन न करें। * सुरक्षित यात्रा करें – सुरक्षित घर पहुंचें। * यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु पुलिस का सहयोग प्रदान करें। *थाना यातायात, जिला बैतूल “आपकी सुरक्षा और सुविधा हेतु सदैव तत्पर”* रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏 Please follow and like us: Post Views: 97 Post navigation बैतुल भारत में अमन चैन सुख शांति किसानों एवं सर्वहारा वर्ग की खुशहाली के लिए मां ताप्ती चुनरी पद यात्रा 5 नवंबर को मुलताई कार्तिक पूर्णिमा पर मां सूर्यपुत्री ताप्ती में हजारों की तादाद में आस्था की डुबकी , साबुन शैंपू पर प्रतिबंध