बैतुल भारत में अमन चैन सुख शांति किसानों एवं सर्वहारा वर्ग की खुशहाली के लिए मां ताप्ती चुनरी पद यात्रा 5 नवंबर को

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 11 04 10 06 17 931 Com.google.android.youtube 300x158

बैतूल प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा को से खेड़ी ताप्ती घाट तक हजारों धर्म प्रेमियों के साथ पदयात्रा करते है पूर्व विधायक निलय विनोद डागा

बैतूल। पूर्व विधायक निलय डागा के नेतृत्व में बैतूल से खेड़ी ताप्ती घाट तक निकाली जाने वाली ‘मां ताप्ती चुनरी पदयात्रा’ अब एक जनआस्था का महापर्व बन चुकी है। सवाल सिर्फ परंपरा निभाने का नहीं, बात है उस आस्था की जिसने पूरे जिले को एक सूत्र में बांध दिया है। ये वही यात्रा है जो न सिर्फ मां ताप्ती की महिमा का प्रतीक बन चुकी है,

बल्कि किसानों और सर्वहारा वर्ग की खुशहाली की प्रार्थना का माध्यम भी है।
सूर्य पुत्री जीवनदायिनी मां ताप्ती के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक चुनरी पदयात्रा इस वर्ष भी आगामी 5 नवंबर को ऐतिहासिक रूप से निकाली जाएगी। पूर्व विधायक निलय डागा के नेतृत्व में लगातार 9वें वर्ष यह धार्मिक यात्रा बैतूल से खेड़ी ताप्ती घाट तक प्रस्थान करेगी। विगत वर्षों में इस पदयात्रा को जिलेभर से मिला अपार समर्थन, श्रद्धा और जनसहभागिता ने इसे जनआस्था का पर्व बना दिया है।

Screenshot 2025 11 04 10 05 22 156 Com.google.android.youtube 300x159
पूर्व विधायक निलय डागा ने बताया कि नर्मदा परिक्रमा यात्रा से प्रेरित होकर उन्होंने इस धार्मिक परंपरा की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक यह यात्रा लगातार श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक आस्था का प्रतीक बन गई है। उन्होंने कहा कि चुनरी पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य मां ताप्ती से जिले के किसानों और सर्वहारा वर्ग की खुशहाली, समृद्धि और कल्याण की कामना करना है।

Screenshot 2025 10 26 11 57 02 991 Com.whatsapp 300x262

Screenshot 2025 10 23 08 56 38 006 Com.android.chrome 253x300
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर यह पदयात्रा 5 नवंबर को सुबह 7 बजे कोठी बाजार लल्ली चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ होगी। श्रद्धालु यहां से थाना चौक, टिकारी अखाड़ा चौक, कारगिल चौक, सदर ग्राम दनोरा, भडूस, महदगांव, डहरगांव, खेड़ी सांवलीगढ़ होते हुए दोपहर 2 बजे ताप्ती घाट पहुंचेंगे। मां ताप्ती को चुनरी अर्पित कर श्रद्धालु जिले की समृद्धि और सुख-शांति की प्रार्थना करेंगे।
निलय डागा ने बताया कि यह यात्रा पूरी तरह विशुद्ध धार्मिक भावना से निकाली जाती है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों से यह यात्रा जिले में धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनी हुई है। डागा ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार इस आस्था यात्रा में सम्मिलित होकर मां ताप्ती के दर्शन करें और उनके आशीर्वाद से अपने जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त करें।

Screenshot 2025 09 23 11 22 25 446 Com.whatsapp 295x300

Screenshot 2025 03 11 09 17 05 390 Com.android.chrome 3 300x233
उन्होंने कहा कि इस यात्रा का हर कदम मातृशक्ति के प्रति समर्पण, किसान और श्रमिक वर्ग के कल्याण की भावना और सर्वजन सुखाय-सर्वजन हिताय के सिद्धांत पर आधारित है। यात्रा के माध्यम से जिलेभर में धार्मिक एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं का संदेश देने का उद्देश्य है।
पूर्व विधायक निलय डागा के नेतृत्व में निकाली जाने वाली मां ताप्ती चुनरी पदयात्रा अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बन चुकी है। इस वर्ष भी बैतूल के हर कोने से श्रद्धालु इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनेंगे और सूर्य पुत्री मां ताप्ती के चरणों में नमन करेंगे।

रिपोर्टर राकेश डबबु तायवाडे बैतुल आमला 🙏

Screenshot 2025 08 05 10 12 12 546 Com.google.android.youtube 300x162

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email