IMG 20230726 WA0015

देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल,आष्टा में अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि एसडीओपी श्री मोहन सारवान

रिपोर्टर संजय वर्मा आष्टा

देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल,आष्टा में भव्य अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि सव डिवीजन पुलिस ऑफिसर श्री मोहन सारवान ने कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन तथा दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान विद्यालय में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ जिसमें छात्रों ने समूह गीत ‘शंखनाद’ गाया। उसके उपरांत ‘लहरा दो…. लहरा दो सरकशी का परचम लहरा दो’ गीत पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। उसके साथ ही शौर्य जैन हेड बॉय, कनिष्का रणकौशल हेड गर्ल, अमय जैन स्पोर्ट्स कैप्टन, कार्तिकेय रणकौशल स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन, पूर्वी टेलर कल्चरल सैक्रेटरी,श्रृष्टि वर्मा लिटेट्री सैक्रेटरी, चंद्रशेखर मातवणकर ब्रह्मपुत्र हाउस इंचार्ज, हर्षवर्धन सिंह ठाकुर कैप्टन ब्रह्मपुत्र हाउस, रिदम खंडेलवाल वाइस कैप्टन ब्रह्मपुत्र हाउस,हार्दिक वर्मा सिनियर प्रिफेक्ट ब्रह्मपुत्र हाउस,हितिशा कासलीवाल जूनियर प्रिफेक्ट ब्रह्मपुत्र हाउस,खुशी साहा कावेरी हाउस इंचार्ज, पीयूष पटेल कैप्टन कावेरी हाउस, कुशाग्र रणकौशल वाइस कैप्टन कावेरी हाउस, सुमित चौधरी सीनियर प्रिफेक्ट कावेरी हाउस, ऐशना कासलीवाल जूनियर प्रिफेक्ट कावेरी हाउस, मोनिका मार्सकोले नर्मदा हाउस इंचार्ज, प्रथमराज ठाकुर कैप्टन नर्मदा हाउस, वीर्ति छाजेड़ वाइस कैप्टन नर्मदा हाउस, यांशी राठौर सिनियर प्रिकेक्ट नर्मदा, यशराज सिंह ठाकुर जूनियर प्रिकेक्ट नर्मदा हाउस, केविन क्रिस्टोफर यमुना हाउस इंचार्ज, आहासना सिद्धकि कैप्टन यमुना हाउस,प्रथम सुराणा वाइस कैप्टन यमुना हाउस, वंशिका सेठिया सीनियर प्रिफेक्ट यमुना हाउस, ओजल सोनी जूनियर प्रिफेक्ट यमुना हाउस के छात्र-छात्राओं को बनाया गया तथा उनको जिम्मेदारियां भी सौंपी गई।

IMG 20230521 WA0017 3 1024x925
Picsart 23 07 20 17 43 50 337 1024x512
IMG 20230723 WA0068 1024x692

इस अवसर पर सभी छात्र परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को मुख्य अतिथि श्री मोहन सारवान ,संचालकगण श्री ध्रुवकुमार तिवारी, श्रीमती पायल अली,श्री बहादुर सिंह सेंधव,श्री ज्ञान सिंह ठाकुर, श्री आदिल अली, प्राचार्या महोदया डॉ. संगीता सिन्हा के द्वारा शपथ दिलाई गई कि वह अपने निर्धारित कर्तव्यों का सत्यनिष्ठा के साथ पालन करेंगे।इस अवसर पर नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों के माता – पिता को भी आमंत्रित किया गया तथा उनको, सम्मान में गमलों के साथ पौधे भी भेंट किए गए।
मुख्य अतिथि श्री सारवान ने अपने उद्बोधन में कहा- “कि एक अच्छे नागरिक बनने के लिए किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी आवश्यक है तथा अपने अंदर लीडरशिप की क्षमता भी होनी चाहिए।
अभिभावकों ने कहा -“यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आष्टा जैसे शहर में इस प्रकार का विद्यालय संचालित हो रहा है जिसमें योग्य एवं प्रशिक्षित अध्यापकों द्वारा छात्रों के लिए उच्च शिक्षण कार्य किया जा रहा है।”
साथ ही प्राचार्या महोदया ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Please follow and like us:
Icon Follow En US
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

यूनिवर्सल हायर सेकेण्डररी स्कूल के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 8वां, जिले में दूसरा तथा आमला में प्रथम स्थान प्राप्त किया- आमला- यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ कॅरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मध्‍यप्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वी के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार आटो चालक है एवं माता टेलरिगं का कार्य करती हैं। बारहवी बोर्ड परीक्षा में अश्विनी छेरकी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयुर बिन्जवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवी बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हे म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000/- प्रति छात्र प्रदान किए जायेंगे। विद्या‍र्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्या रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोरकर, लक्ष्मण धोटे, लक्ष्य गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेडे, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

RSS
Follow by Email